पाकिस्तान में Congo Fever का कहर, पहचानें लक्षण और इस तरह करें बचाव

दुनियाभर में कोरोना महामारी, काली खांसी, वेस्ट नाइल फीवर और अलग-अलग बीमारियां फैल रही हैं। इसी बीच पाकिस्तान में खतरनाक कांगो वायरस का खतरा मंडरा रहा है। जहां एक तरफ पाकिस्तान में बकरीद की तैयारियां शुरू हैं। वहीं, दूसरी ओर लोगों के बीच इस बीमारी को लेकर दहशत फैलने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में कांगो बुखार से दो लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इसके बाद पाकिस्तान के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ने इस बीमारी से बचाव के लिए नागरिकों को एक अलर्ट जारी किया है।
दो लोगों की गई जान
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कांगो बुखार के कारण पाकिस्तान में अब तक 2 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। जिसके बाद पाकिस्तान के अटौक जिले के टेक्सिला शहर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। रोग के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने जिले में धारा-144 को लागू कर दिया है और बकरीद के कुछ दिन पहले तक पशु बाजार को भी बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।
क्या है कांगो बुखार?
कांगो बुखार को क्रीमियन-कांगो रक्तस्रावी बुखार भी कहा जाता है। यह एक वायरस से फैलने वाला बुखार है, जो पशुओं की चमड़ी में रहने वाले हिमोरल टिक्स के काटने से फैलता है। जब यह कीड़ा इंसान को काटता है, तो इसका वायरस हमारे खून के संपर्क में आ जाता है। इसके चलते इंसान को काफी तेज बुखार का सामना करना पड़ता है।
Also Read – सिर्फ एंटीबायोटिक्स ही नहीं, आसपास मौजूद दूसरे बैक्टीरिया भी हैं जिम्मेदार
कांगो बुखार के लक्षण
- जी मिचलाना
- कमर में दर्द
- पेट में दर्द रहना
- शरीर में तेज दर्द
- आंखों में जलन और दर्द
- शरीर का तापमान अधिक रहना
कांगो बुखार के बचाव के उपाय
- जानवरों के बीच रहने वाले व्यक्तियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
- हमेशा फुल स्लीव्स के कपड़े ही पहने जिससे आपको कोई कीड़ा काट न सके।
- यदि किसी पशु के शरीर में इस तरह के कीड़े दिखाई देते हैं, तो तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें।