स्वास्थ्य और बीमारियां

Hepatitis : इस बीमारी से रोज हजारों लोग हो रहे बीमार, WHO की रिपोर्ट

हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी एक गम्भीर बीमारी है, इससे भारत में हर साल हेपेटाइटिस के हजारों मरीज सामने आते हैं। हाल ही में ‘वर्ल्ड हेपेटाइटिस रिपोर्ट 2024’ प्रकाशित की गयी, इस रिपोर्ट में हेपेटाइटिस की बीमारी और इससे जुड़े चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि हेपेटाइटिस की वजह से रोज दुनियाभर में तकरीबन साढ़े तीन हजार लोगों की मौत हो जाती है। वहीं 6 हजार से अधिक लोग रोजाना हेपेटाइटिस की चपेट में आ रहे हैं। आपको बता दें कि, यह रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन ने विश्व हेपेटाइटिस शिखर सम्मेलन में सार्वजनिक किया है।

हेपेटाइटिस की बीमारी क्यों होती है?

हेपेटाइटिस, गुर्दे या लिवर की बीमारी है जिसकी मुख्य वजह वायरल इन्फेक्शन है। इस बीमारी में लिवर में सूजन आने लगती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार हेपेटाइटिस की बीमारी 5 प्रकार के वायरस के आधार पर पहचानी जाती है। इन्हें हेपेटाइटिस ए, बी, सी, डी और ई के तौर पर जाना जाता है। डेटा और आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर हर साल हेपेटाइटिस से लगभग 13 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है।

3 साल में बढ़ी 18% मौतें

  • रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, साल 2019 में जहां वायरल हेपेटाइटिस से 11 लाख लोगों की मृत्यु हुई थी। वहीं,
  • वहीं, साल 2022 में इसमें 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई और साल 2022 में 13 लाख लोगों की मृत्यु का कारण हेपेटाइटिस बना।
  • इनमें से लगभग 83 प्रतिशत मौतें हेपेटाइटिस बी के कारण हुईं।
  • वहीं, 17 प्रतिशत मामलों में मरीज हेपेटाइटिस सी से पीड़ित था।
  • साल 2022 में 25.4 करोड़ लोगों को हेपेटाइटिस बी की बीमारी से ग्रस्त पाया गया।
  • जबकि, लगभग 5 करोड़ लोग हेपेटाइटिस सी की चपेट में थे।

इस रिपोर्ट में यह हैरान करने वाली बात सामने आयी कि कम उम्र के लोगों में भी हेपेटाइटिस के मामले काफी अधिक हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि, हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी की बीमारी से गंभीर रूप से संक्रमित 50 फीसदी से अधिक लोगों की उम्र 30 से 54 साल के बीच थी। इनमें 12 प्रतिशत मरीज बच्चे थे। जबकि, लगभग 58 प्रतिशत मरीज पुरुष हैं।

हेपेटाइटिस के सबसे ज्यादा मरीज भारत में

हेपेटाइटिस से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट आई, जिसमें भारत का नाम बहुत ऊपर है। इन 10 देशों में चीन, भारत, फिलीपींस, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान,वियतनाम और रूस के नाम शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर हेपेटाइटिस बी और सी के सबसे अधिक मरीज चीन में पाए गए। जबकि, दूसरे स्थान पर भारत का नाम है। देश में साल 2022 में हेपेटाइटिस बी और सी के 3.53 करोड़ केसेस पाए गए। इस रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हेपेटाइटिस बी के 2.98 करोड़ और हेपेटाइटिस सी के 55 लाख मरीज रहते हैं। इस तरह हेपेटाइटिस के वैश्विक केसेस में से कुल 11.6 प्रतिशत भारत में ही पाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button