ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Swine Flu: प्राकृतिक इलाज कैसे करें, कौन सी जड़ी बूटी हैं असरदार

Swine Flu: स्वाइन फ्लू सांस से जुड़ी बीमारी है, जो इन्फ्लुएंजा A (H1N1) वायरस की वजह से होती है। स्वाइन फ्लू के लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हो सकते हैं। इनमें बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना और थकान शामिल हैं। हालांकि हर मरीज को बुखार हो ऐसा जरूरी नहीं है। आयुर्वेद में इलाज का उद्देश्य केवल बीमारी के लक्षणों को दबाना नहीं, बल्कि शरीर की प्राकृतिक क्षमता और इम्युनिटी को बेहतर करना होता है। आयुर्वेद प्राकृतिक और ओवरऑल ट्रीटमेंट पर ध्यान देता है। हालांकि H1N1 एक वायरल संक्रमण है और गंभीर मामलों में केवल घरेलू या आयुर्वेदिक उपाय काफी नहीं हो सकते हैं।

लेकिन हैवी दवाओं के साइड इफेक्ट्स को कम करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में कुछ हर्बल दवाओं और जड़ी बूटियों का इस्तेमाल मददगार साबित हो सकता है। आयुर्वेद केवल बुखार या खांसी जैसे लक्षणों पर ध्यान देने के बजाय शरीर की पूरी स्थिति पर ध्यान देने की बात करता है। जिसमें खाना पीना, नींद, तनाव और रोजाना की लाइफस्टाइल में सुधार पर जोर दिया जाता है। आयुर्वेद में H1N1 जैसी बीमारी और उसके लक्षणों में कुछ जड़ी-बूटियों और खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल फायदेमंद साबित हो सकता है।

स्वाइन फ्लू से लड़ने के आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उपाय | Swine Flu

  • गिलोय आयुर्वेद में बुखार आने पर गिलोय का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। गिलोय का इस्तेमाल इम्युनिटी बढ़ाने के लिए किया जाता है। जिससे शरीर बीमारियों से लड़ पाता है।

  • तुलसीफ्लू होने पर गले और सांस से जुड़ी तकलीफ होती है। इसमें आप तुलसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। तुलसी का सेवन करने से गले की परेशानी दूर होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

  • हल्दी इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं और इसे सूजन कम करने वाली डाइट का हिस्सा माना जाता है। हल्दी का सेवन शरीर की रोगों से लड़ने की शक्ति को बढ़ाता है।

  • अदरकइसमें एंटीऑक्सीडेंट और सूजन कम करने वाले गुण पाए जाते हैं। इसे गले की परेशानी और पाचन के लिए भी पारंपरिक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।

  • इसके अलावा हल्दी, अदरक, लहसुन और विटामिन-C से भरपूर खट्टे फलों को भी डाइट में शामिल करना चाहिए। इस मौसम में गुनगुने पानी का सेवन करें।

  • रोजाना एक नियमित दिनचर्या रखें। 

  • पौष्टिक और संतुलित भोजन करें।

  • धूम्रपान और शराब से बचें।

  • पर्याप्त नींद और आराम लें।

  • शरीर को हाइड्रेट रखें।

  • बीमारी के दौरान पर्याप्त आराम करें।

  • तनाव और मानसिक स्वास्थ्य

  • जीवनशैली में बदलाव

  • पौष्टिक और संतुलित भोजन करें।

  • धूम्रपान और शराब से बचें।

  • पर्याप्त नींद और आराम लें।

  • शरीर को हाइड्रेट रखें।

  • बीमारी के दौरान पर्याप्त आराम करें।

  • तनाव और मानसिक स्वास्थ्य।

  • रोजाना 5–10 मिनट ध्यान कर सकते हैं।

  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार हल्की योग और सांस से जुड़ी एक्सरसाइज कर सकते हैं।

  • पर्याप्त आराम लें और तनाव कम करने की कोशिश करें।

पंचकर्म और सांस से जुड़ी समस्याएं | Swine Flu

पंचकर्म शरीर को अंदर से शुद्ध करने और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। सांस से जुड़ी समस्याओं में भी कुछ आयुर्वेदिक प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि H1N1 जैसे सक्रिय वायरल संक्रमण के दौरान पंचकर्म या किसी भी विशेष प्रक्रिया को बिना योग्य डॉक्टर की सलाह के नहीं करवाना चाहिए।

Neck Pain: Do you experience severe neck pain after waking up in the morning? These yoga poses will provide relief.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button