किडनी शरीर का बेहद महत्वपूर्ण अंग है। यह ब्लड को फिल्टर कर गंदगी को शरीर से बाहर निकालता है। इतना ही नहीं किडनी शरीर में हार्मोनल इनबैलेंस, आयरन को बैलेंस करने का भी काम करता है। इसमें दिक्कत होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसकी वजह से हाईबीपी, हार्ट डिजीज, डायबिटीज, हेपेटाइटिस सी वायरस और HIV संक्रमण तक का खतरा बढ़ सकता है। किडनी खराब होने से शरीर के ज्यादातर फंक्शन में भी समस्या होने लगती है।
गहरे रंग का सोडा
सोडा में पोटैशियम पाया जाता है। कई खाद्य पदार्थ और पेय पदार्थ में स्वाद बढ़ाने, शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए फॉस्फोरस पाया जाता है। लेकिन ये किडनी के मरीजों के लिए खतरनाक है इसलिए इससे बचना चाहिए।
एवोकैडो
किडनी के मरीजों को एवोकैडो का सेवन नहीं करना चाहिए। एवोकैडो काफी हेल्दी होता है लेकिन किडनी की बीमारी वाले मरीजों को यह नुकसान पहुंचाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एवोकाडो में अच्छी मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है।
दूध-दही
डेयरी प्रोडक्ट्स में फॉस्फोरस, पोटेशियम और प्रोटीन अच्छी-खासी मात्रा में पाए जाते हैं। दूध में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होता है, बावजूद इसके इसमें पाया जाने वाला फास्फोरस सामग्री किडनी के मरीजों के लिए यह खतरनाक होता है। ये उनकी हड्डियों को कमजोर कर सकती है।
ब्राउन राइस
ब्राउन राइस में फॉस्फोरस और पोटेशियम काफी ज्यादा मात्रा में मिलते हैं। इसे किडनी आहार पर नियंत्रित या सीमित करने की जरूरत हो सकती है। इसलिए किडनी के मरीजों को इसे खाने से बचना चाहिए। इसके बदले सफेद चावल अच्छा विकल्प हो सकता है।
केला
केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसमें पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है। किडनी के मरीज को सीमित मात्रा में ही पोटैशियम का सेवन करना चाहिए, वरना ये हानिकारक साबित हो सकता है। ऐसे में किडनी के मरीजों को केले से परहेज करना चाहिए।
पैकेज्ड फूड्स
पैकेज्ड फूड्स जैसे सूप, सब्जियां और बीन्स को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इन चीजों की लाइफ बढ़ाने के लिए इनमें नमक मिलाया जाता है, जिससे सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। इसकी वजह से किडनी की सेहत बिगड़ सकती है।
इस दिक्कत वाले लोग भूलकर भी न पिएं दूध, सेहत पर पड़ता है बुरा असर
घुइयां ‘अरबी’ पत्ता सब्जी के साथ-साथ दवा भी, कई बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है
वायु प्रदूषण से IVF चक्र हो रहे रद्द, महिलाओं को हो रहीं ये समस्याएं