Vitamin B12 Foods: विटामिन बी-12 की कमी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। यह कई सारे काम के लिए जरूरी होता है। दिमाग, मसल्स, नसें, नर्वस सिस्टम को इसकी जरूरत होती है, ताकि सही तरीके से किसी भी सिग्नल को भेजा जा सके। लेकिन यह काफी कम चीजों में होता है, इस वजह से इसकी डेफिशिएंसी बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि विटामिन बी12 से भरे खाद्य पदार्थ आपकी रसोई में रखे हैं। इसकी डेफिशिएंसी के संकेतों के दिखने पर इन चीजों का सेवन बढ़ा दीजिए।
विटामिन बी12 की कमी से क्या होता है? | Vitamin B12 Foods
- हमेशा थकान महसूस होना
- याददाश्त कमजोर होना
- भूलने की आदत
- हाथ-पैर में झुनझुनी
- सुन्नपन रहना
- त्वचा पीला या चेहरा सफेद होना
- मूड स्विंग या डिप्रेशन

विटामिन बी12 को कैसे प्राप्त करें| Vitamin B12 Foods
विटामिन बी12 प्रमुख रूप से नॉन वेज फूड में होता है, जैसे कि चिकन, फिश, अंडा वगैराह। लेकिन अगर आप वेजिटेरियन हैं तो कुछ लिमिटेड चीजें ही हैं जो आप खा सकते हैं। जिनमें से दूध बेस्ट है और दूध से बने उत्पाद जैसे कि पनीर और दही। इसके अलावा फोर्टिफाइड फूड, जैसे कि फॉर्टिफाइड सीरियल्स, सोया दूध और प्लांट बेस्ड मिल्क भी ले सकते हैं। इसमें पोषण की जरूरत पूरी करने के लिए अलग से विटामिन-मिनरल मिलाए जाते हैं। न्यूट्रिशनल यीस्ट भी इसका बहुत अच्छा सोर्स है। इसको आप सूप या सलाद में मिलाकर खा सकते हैं। चौथा मशरूम है, जिसके अंदर थोड़ी सी मात्रा में विटामिन बी12 होता है, लेकिन इसे भी खा सकते हैं। स्पिरुलीना और सीवीड भी विटामिन बी12 का अच्छा सोर्स माने जाते हैं। लेकिन रिसर्च कहती हैं कि इनसे ज्यादा बी12 हासिल नहीं होता है। मगर जो लोग प्योर वेजिटेरियन हैं, वो इन्हें भी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
