बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने के बाद शरीर के महत्वपूर्ण अंगों पर इसका बुरा असर पड़ सकता है। यह फैट लिवर में जमा हो सकता है जिससे लिवर बीमार हो सकता है। वहीं, नसों में यह कोलेस्ट्रल जमा होने से ब्लड सर्कुलेशन में रूकावट आ सकती है। रक्त का संचार ठीक तरीके से ना हो पाने के कारण ब्रेन स्ट्रोल और दिल का दौरा पड़ने का रिस्क भी बढ़ सकता है। शरीर के अंदरूनी हिस्सों में जमा इस कोलेस्ट्रॉल के लक्षण शरीर के बाहरी हिस्सों पर दिखायी देते है।
नाखूनों पर दिखते हैं बैड कोलेस्ट्रॉल के ये लक्षण
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण आंखों,स्किन और नाखूनों पर दिखायी दे सकते हैं। हाथों-पैरों के नाखूनों पर हाई कोलेस्ट्रॉल के कुछ ऐसे ही महत्वपूर्ण लक्षणों के बारे में पढ़ें यहां और इनके दिखते ही अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।
नाखून में लकीरें दिखना
कई बार नाखूनों में लम्बी-लम्बी रेखाएं या लकीरें दिखायी दे सकती हैं। ये लकीरें शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने का एक प्रमुख लक्षण हो सकता है। इन लकीरों की वजह से नाखून टेढ़े-मेढ़े होने लगते हैं और वे ठीक तरीके से बढ़ भी नहीं पाते।
Also Read – पिज्जा वाले ओरिगेनो से कंट्रोल होगी यह बीमारी, ये हर्ब्स भी करेंगे मदद
हाथ पैर सुन्न होना
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने से रक्त का संचार बिगड़ सकता है। खराब ब्लड सर्कुलेशन की वजह से हाथों-पैरों की नसों को नुकसान पहुंच सकता है। इससे हाथ और पैर सुन्न हो सकते हैं। जिससे व्यक्ति को सर्दी-गर्मी और दर्द महसूस नहीं हो पाता।
फंगस और घाव
कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाने की वजह से नसें डैमेज हो सकती हैं जिससे हाथों में घाव हो सकता है। इसी तरह फंगल इंफेक्शन की समस्या भी बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह से बढ़ सकती है।
पीले नाखून
शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने के बाद नाखूनों की रंगत पीली पड़ने लगती है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन खराब होने पर भी नाखूनों की रंगत पीली पड़ सकती है। लेकिन, बैड कोलेस्ट्रॉल की वजह नाखून पीले पड़ना एक गम्भीर समस्या हो सकती है।