Vomiting Nausea: कई बार जब हमारा स्वास्थ्य खराब होता है तो हमें उल्टी (Vomiting) जैसा महसूस होता रहता है। लोगों को यह समस्या कई बार तो अपच या अपच की वजह से होती है। इसके अलावा कई लोगों को इस परेशानी का सामना यात्रा (Travel) करते समय करना पड़ता है। हालांकि, अगर आपको सुबह उठने के बाद उल्टी जैसा महसूस होता है या आपको उल्टी होती है तो आपको अपनी सेहत को लेकर सावधान हो जाना चाहिए। आज के इस पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि सुबह खाली पेट उल्टी (Vomiting Nausea In Morning Empty Stomach Reason) होने की वजह क्या हैं?
चिंता और तनाव (Anxiety and Stress)
अगर आप किसी बात को लेकर बहुत चिंतित हैं या कोई बात आपको बहुत परेशान कर रही है और आप लगातार उसके बारे में सोच रहे हैं तो यह भी मॉर्निंग सिकनेस (Morning Sickness) का कारण बन सकता है। अक्सर काफी ज्यादा तनाव और चिंता के कारण भी खाली पेट मतली और उल्टी होती है।
लो ब्लड शुगर लेवल (Low Blood Sugar Level)
अगर आपका ब्लड प्रेशर लो हो जाता है तो यह भी सुबह उल्टी होने का एक कारण हो सकता है। इस स्थिति में उल्टी के साथ-साथ मरीज को चक्कर भी आते हैं और कई बार तो लोग बेहोश भी हो जाते हैं। इससे बचने के लिए सुबह उठने के बाद सबसे पहले कुछ खाएं।
यह भी पढ़ें: हड्डियों और जोड़ों की तकलीफों में भी फिजियोथेरेपी असरदार
माइग्रेन (Migraine)
अगर आपको माइग्रेन की समस्या है तो इस कारण से भी आपको सुबह उल्टी और जी मिचलाने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्लस्टर सिरदर्द जी मिचलाने का मुख्य कारण हो सकता है। बता दें कि भूख की वजह से लो ब्लड शुगर माइग्रेन सिरदर्द का कारण बन सकता है। वहीं, अगर आपको सुबह उठने के बाद सिरदर्द होता है तो इस दौरान आपको उल्टी भी हो सकती है।
डिहाइड्रेशन (Dehydration)
सुबह उल्टी होना डिहाइड्रेशन का एक बड़ा कारण है। अगर आपको सुबह चक्कर और उल्टी आ रही है तो आपको पर्याप्त पानी पीना चाहिए ताकि आपका शरीर डिहाइड्रेशन का शिकार न हों।