स्वास्थ्य और बीमारियां

कंप्‍यूटर पर काम करने वाले जरूर अपनाएं 20-20-20 Rule, स्‍वस्‍थ रहेंगी आंखें

हम आंखों की मदद से हम दुनिया के नजारे ले पाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ (Health Expert) कहते हैं कि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी की वजह से आंखों से संबंधित समस्याओं का खतरा काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी आंखों से संबंधित समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। इतना ही नहीं तीन साल से कम उम्र के बच्चों में भी आंखों की रोशनी कम होने का खतरा देखा जा रहा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ (Health Expert) कहते हैं कि सभी लोगों को आंखों की देखभाल के लेकर निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि आप पौष्टिक चीजों का सेवन करें, शारीरिक रूप से सक्रिय रहें और आंखों को किसी भी तरह की चोट से बचाएं।इसके अलावा स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आंखों को स्वस्थ रखने के लिए 20-20-20 रूल (20-20-20 Rule) का पालन करते रहने की भी सलाह देते हैं।

लगातार बढ़ रही हैं आंखों से संबंधित समस्याएं

दिल्ली स्थित एक अस्पताल में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्‍टर पुनीत जैन बताते हैं कि बच्चों-युवाओं में बढ़ती आंखों की समस्याओं के लिए स्क्रीन टाइम बढ़ने को जिम्मेदार पाया जा रहा है। हम में से बहुत से लोग अपने दिन का अधिकांश समय लैपटॉप, कंप्यूटर, स्मार्टफोन, गेमिंग सिस्टम और टेलीविजन की स्क्रीन को घूरते हुए बिताते हैं। इससे हमारी आंखों पर बहुत ज्यादा दबाव पड़ता है।बढ़ते स्क्रीन टाइम के कारण मायोपिया, कम दिखाई देने सहित आंखों की कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

नेत्र रोग विशेषज्ञ कहते हैं कि 20-20-20 एक ऐसा फार्मूला है, जिसकी सहायता से आंखों की थकान और स्क्रीन टाइम के कारण होने वाली समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 20-20-20 नियम एक सरल तकनीक है, जिसे आंखों को आराम देने के लिए बनाया गया है।

क्‍या है 20-20-20 Rule?

20: डिजिटल डिवाइस का उपयोग करते समय हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लें।

20: ब्रेक के दौरान कम से कम 20 फीट दूर किसी वस्तु पर ध्यान केंद्रित करें। इससे आंखों की मांसपेशियों को आराम मिलता है।

20: 20 फीट दूर की वस्तु पर करीब 20 सेकंड तक के लिए देखें।

20-20-20 रूल के फायदे (20-20-20 Rule Benefits)

स्वास्थ्य विशेषज्ञ (Health Expert) कहते हैं कि 20-20-20 रूल का पालन करते रहने के कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं। ये आंखों पर पड़ने वाले तनाव को कम करने में सहायक है। लगातार स्क्रीन टाइम आंखों की थकान और ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई का कारण बन सकती है। 20-20-20 नियम आपकी आंखों और दिमाग को तरोताजा करने में मदद करता है, जिससे आप पूरे दिन फोकस और उत्पादकता बनाए रख सकते हैं।

शोध से पता चलता है कि 20-20-20 नियम का पालन करना निकट दृष्टिदोष (मायोपिया) और दृष्टि समस्याओं के विकास के खतरे को कम करने में मददगार हो सकता है। डिजिटल आई सिंड्रोम के कारण आंखों की रोशनी जाने का भी खतरा रहता है, 20-20-20 रूल का पालन करके आप इन विकारों से भी राहत पा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button