स्वास्थ्य और बीमारियां

सद्गुरु की हुई ब्रेन सर्जरी, जानें किस जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए की जाती है ये

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु की ब्रेन सर्जरी की गयी है। मिली जानकारी के अनुसार सद्गुरु जग्गी वासुदेव एक गम्भीर और जानलेवा बीमारी से पीड़ित थे और इसीलिए उनकी इमरजेंसी में ब्रेन सर्जरी की गयी। बताया जा रहा है कि सद्गुरु बीते 4 सप्ताह से तेज और गम्भीर सिरदर्द से पीड़ित थे। उनके ब्रेन में सूजन थी और यह जानलेवा भी हो सकती है। इस गम्भीर स्थिति का पता लगने के बाद सद्गुरु की ब्रेन सर्जरी की गई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सद्गुरु पिछले 4 सप्ताह से गम्भीर सिरदर्द से परेशान थे। जांच के दौरान पता चला कि सद्गुरु के ब्रेन में बहुत अधिक ब्लीडिंग और सूजन है। इन दोनों लक्षणों को गम्भीरता से लेते हुए डॉक्टरों ने सद्गुरु को ब्रेन सर्जरी की सलाह दी। 17 मार्च 2024 को सद्गुरु के ब्रेन में सूजन और ब्लीडिंग का पता चलने के बाद उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में दाखिल कराया गया।

सिरदर्द के साथ दिखे ये लक्षण

अपोलो अस्पताल दिल्ली के सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनीत सूरी ने बताया कि सद्गुरु के ब्रेन में गम्भीर सूजन थी जो घातक स्तर तक बढ़ चुकी थी। सीटी स्कैन में इस सूजन का पता चला।

आपको बता दें, सद्गुरु बीते कुछ दिनों से सिरदर्द की समस्या से पीड़ित थे लेकिन वे अपने रोजमर्रा के काम के बीच लगातार सिरदर्द को नजरअंदाज भी कर रहे थे। 15 मार्च को यह दर्द बहुत अधिक बढ़ गया और 17 मार्च को, सद्गुरु की न्यूरोलॉजिकल कंडीशन गम्भीर होती गयी जिसके बाद उन्हें कई बार उल्टी भी हुई। जिसके बाद उन्होंने अस्पताल से सम्पर्क किया। अस्पताल में सीटी स्कैन के दौरान ब्रेन में सूजन बढ़ी हुई दिखायी दी। जिसके बाद सर्जरी की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button