स्वास्थ्य और बीमारियां

सुअर की Kidney लगवाने वाले व्यक्ति की मौत, परिवार वालों ने बताया कि…

दुनिया के पहले शख्स को सुअर की किडनी लगाई गई थी, उनकी मृत्यु हो गई है। यह ऑपरेशन करीब दो महीने पहले हुआ था। 62 वर्षीय रिक स्लेमन को अमेरिका के मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में मार्च महीने में सुअर की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी। रिक को किडनी की गंभीर बीमारी थी।

अस्पताल के मुताबिक, यह ऑपरेशन एक बड़ी उपलब्धि थी। इसे ज़ीनोट्रांसप्लांटेशन कहते हैं। इसमें एक जीव से दूसरे जीव में अंग या टिश्यू ट्रांसप्लांट किया जाता है। अस्पताल को उम्मीद थी कि इससे दुनियाभर में किडनी की कमी को दूर किया जा सके।

रिक के परिवार ने कहा, “हमारे प्यारे रिक के अचानक जाने से हम गहरे दुखी हैं, लेकिन इस बात से हमें थोड़ी शान्ति मिलती है कि उन्होंने बहुत से लोगों को प्रेरित किया।”

परिवार ने रिक की देखभाल करने वाले डॉक्टरों का भी शुक्रियादा किया। उन्होंने कहा, “उनकी मेहनत की वजह से हमें रिक के साथ सात और हफ्ते बिताने का मौका मिला। ये यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।”

यह किडनी एक ऐसे सुअर से ली गई थी जिसके शरीर में बदलाव किए गए थे। सुअर के नुकसानदेह जीन को निकाल दिया गया था और उसकी जगह इंसानों के कुछ अच्छे जीन डाले गए थे ताकि किडनी हमारे शरीर के साथ आसानी से काम कर सके। वैज्ञानिकों ने इस सुअर में मौजूद किसी भी तरह के वायरस को भी खत्म कर दिया था ताकि इंसानों को कोई इंफेक्शन न हो।

अस्पताल ने रिक की मौत पर शोक जताते हुए कहा, “हमें इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि उनकी मौत हाल ही में हुए ट्रांसप्लांट से जुड़ी है।”
अस्पताल ने आगे कहा, “रिक स्लेमन दुनियाभर में किडनी ट्रांसप्लांट की ज़रूरत रखने वाले मरीजों के लिए हमेशा आशा की किरण बनकर रहेंगे। हम उनके भरोसे और ज़ीनोट्रांसप्लांटेशन के क्षेत्र को आगे बढ़ाने की उनकी इच्छा के लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button