स्वास्थ्य और बीमारियां

61% IT कर्मचारी High Cholesterol के शिकार, इसकी वजह कर देगी हैरान

हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर मेडिकल कंडीशन है जो दिल को कमजोर करने और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाने का काम करता है। यह तब होता है जब खून में कोलेस्ट्रॉल नामक एक वसायुक्त पदार्थ बहुत अधिक होता है। यह मुख्य रूप से वसायुक्त भोजन खाने, पर्याप्त व्यायाम न करने, अधिक वजन, धूम्रपान और शराब पीने के कारण होता है।

IT कर्मचारियों में हाई कोलेस्ट्रॉल का खतरा

हाल ही में HCL हेल्थकेयर द्वारा किए गए एक अध्ययन में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह अध्ययन 40 वर्ष से कम आयु के IT कर्मचारियों पर आधारित था, जिसमें 61% कर्मचारियों में उच्च कोलेस्ट्रॉल का स्तर पाया गया। यह चिंताजनक है क्योंकि उच्च कोलेस्ट्रॉल हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ाता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण

हाई कोलेस्ट्रॉल के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें शामिल हैं –

  • मोटापा
  • धूम्रपान
  • अनुवांशिकी
  • अस्वास्थ्यकर खानपान
  • शारीरिक गतिविधि की कमी

IT कर्मचारियों में हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण

  • IT कर्मचारियों को अक्सर लंबे समय तक अपने डेस्क पर बैठकर काम करना पड़ता है।
  • अनियमित कार्यकाल और काम के दबाव के कारण, IT कर्मचारी अक्सर अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं।
  • व्यस्त कार्यक्रम के कारण, IT कर्मचारियों को व्यायाम के लिए समय नहीं मिल पाता है।

अन्य स्वास्थ्य समस्याएं

हाई कोलेस्ट्रॉल के अलावा, अध्ययन में IT कर्मचारियों में मोटापा (22%), प्री-डायबिटीज (17%), हाइपोथायरायडिज्म और एनीमिया (11% प्रत्येक), और डायबिटीज (7%) के भी मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button