स्वास्थ्य और बीमारियां

Periods के समय Blood Clauts! इन बीमारियों का देते हैं संकेत, तुरंत कराएं जांच

महिलाओं को हर महीने पीरियड्स आना कोई समस्या नहीं है, लेकिन पीरियड्स के दौरान दिखने वाली समस्याओं पर गौर करना बहुत ही जरूरी है। अगर आप इन असमान्यताओं पर गौर नहीं करते हैं, तो ये आगे चलकर गंभीर परेशानियों का कारण बन सकता है। इन असमान्यताओं में पीरियड्स के दौरान खून के थक्के बनना होता है। पीरियड्स के दौरान बनने वाले खून के थक्के कई गंभीर कारणों से हो सकते हैं। इस पर ध्यान देकर आप गंभीर मुसीबतों से बच सकते हैं।

पीरियड्स के दौरान खून के थक्के इन समस्याओं का संकेत

बच्चेदानी में गांठ
बच्चेदानी यानी यूट्रस में गांठ की वजह से पीरियड्स के दौरान महिलाओं को खून के थक्के निकल सकते हैं। यह नॉन-कैंसर ट्यूमर होता है, जो शरीर में हार्मोनल बदलाव के कारण होता है।

मेनोपॉज
मेनोपॉज की स्थिति से जूझ रही महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉटिंग की परेशानी होती है। इस स्थिति में महिलाओं को तुरंत जांच करानी चाहिए। अगर आपको पीरियड्स में ब्लड क्लॉटिंग की शिकायत हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

यूट्रस में कैंसर
बच्चेदानी में कैंसर भी पीरियड्स के दौरान ब्लड क्लॉटिंग का कारण बन सकता है। अगर आप इस तरह की गंभीर स्थिति से जूझ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

हार्मोन का संतुलित न होना
शरीर में प्रोजेस्टरोन और एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बिगड़ने की वजह से पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को ब्लड क्लॉटिंग की परेशानी हो सकती है। इस दौरान ज्यादा ब्लीडिंग की शिकायत भी होती है।

मिसकैरिज होने के लक्षण
शुरुआती प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ महिलाओं को पीरियड्स के समय पर ब्लॉड क्लोटिंग हो सकती है। यह गंभीर संकेत हो सकते हैं। ऐसे में फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button