स्वास्थ्य और बीमारियां

Diabetes : रात में दिखायी देते हैं इस बीमारी के Symptoms, सोने से पहले करें ये काम

डायबिटीज के मरीजों के शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाने से शरीर कई तरह के संकेत देता है। इनमें से कुछ लक्षण सुबह या शाम दिखते हैं, वहीं कुछ लक्षण दिनभर महसूस हो सकते हैं। लेकिन कई मरीजों को रात में कुछ लक्षण महसूस होते हैं। ऐसा उन्हें रोज महसूस होता है और ये लक्षण काफी गम्भीर होते हैं। हालांकि, कई बार लोग इन्हें साधारण समस्याएं मानकर इनकी तरफ ध्यान नहीं देते या नींद की वजह से इनको नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको डायबिटीज के इन लक्षणों के बारे में जानकारी होनी चाहिए, जो मरीजों को रात में सोते समय दिखायी देते हैं।

रात में क्यों बढ़ जाता है शुगर लेवल?

सोते समय शरीर आराम की मुद्रा में पहुंच जाता है। इस स्थिति को सर्कैडियन रिदम कहा जाता है। रात में पैंक्रियाज के कामकाज पर असर पड़ता है जिससे इंसुलिन का उत्पादन पर्याप्त तरीके से नहीं हो पाता। इसी तरह अगर शाम को आप कोई ऐसा फूड खाते हैं जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत अधिक हो तो इससे भी शुगर लेवल बढ़ सकता है। यह ग्लूकोज नसों में खून में घुलने लगता है, जिससे डायबिटीज से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं और हाई ब्लड शुगर लेवल के लक्षण शरीर में दिखायी देने लगते हैं।

सोते समय डायबिटीज के दिखने वाले लक्षण

रात में ब्लड में ग्लूकोज लेवल बढ़ जाने के बाद डायबिटीज मरीजों के शरीर में इस तरह के लक्षण दिखायी दे सकते हैं-

  • पैरों में दर्द, अकड़न और सुई-चुभने जैसा दर्द महसूस करना
  • सिर में हल्का-हल्का-सा दर्द महसूस होना
  • बार-बार प्यास लगना
  • एंग्जायटी या बेचैनी महसूस करना
  • रात में नींद टूट जाना

रात में शुगर बढ़ने से कैसे रोकें?

  • रात का खाना सोने से 4-5 घंटे पहले ही खा लें।
  • अपनी डाइट में कम कैलोरी वाले फूड्स शामिल करें। खासकर रात के खाने में हाई कार्ब्स और हाई कैलोरी वाली चीजें शामिल ना करें।
  • रात में खाना खाने या डिनर के बाद कम से कम 20-30 मिनट वॉक जरूर करें।
  • डिनर में हल्की-फुल्की चीजें खानी चाहिए।
  • दवाओं का सेवन समय पर करें और बिना डॉक्टरी सलाह के दवाओं के डोज में कोई बदलाव ना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button