स्वास्थ्य और बीमारियां

गर्मियों में किन बर्तनों में रखना चाहिए पानी? Ayurvedic Expert ने बताया

वैसे तांबे के बर्तन में रखा पानी पीना स्वास्थ्य के लिहाज से लाभकारी माना जाता है। विशेषकर सुबह खाली पेट तांबे में रखा हुआ पानी पीने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे हो सकते हैं। लेकिन, आयुर्वेद के जानकारों के अनुसार गर्मियों में तांबे के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

आयुर्वेदिक प्रैक्टिशनर डॉ. स्मिता नरम ( Ayurveda Practioner, Dr. Smita Naram, Co-Founder of Ayushakti) बताती हैं कि आयुर्वेद में मौसम के अनुसार लाइफस्टाइल में बदलाव करने और खान-पान से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। जैसा कि इन दिनों गर्मियों का मौसम है। इन दिनों हीट वेव की स्थिति देखी जा रही है और मौसम में होने वाला ये बदलाव लोगों के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। ऐसे में गर्मियों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में तांबे के बर्तनों के प्रयोग से भी जुड़ी सावधनियां बरतने की सलाह दी जाती है।

तांबे के बर्तन के प्रयोग के नुकसान

डॉ. स्मिता बताती हैं, जैसा कि गर्मियों में पित्त बढ़ जाता है। इससे शरीर में अग्रि और जल का प्रभाव बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को तांबे के बर्तन में पीने का पानी भरकर नहीं रखना चाहिए। कॉपर या तांबे में हीटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। ये तत्व पानी में अपनी गर्मी बढ़ाने वाले प्रभाव छोड़ते हैं।

तांबे के बर्तन में रखा पानी पीने से उन लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं जिन्हें एसिडिटी, सूजन, माइग्रेन या शरीर में गर्मी बढ़ने से जुड़ी अन्य किसी भी तरह की समस्या होती है।

गर्मियों में पानी पीने के लिए इन बर्तनों का इस्तेमाल करें

अधिक तापमान वाले गर्मियों के मौसम में तांबे की जगह आप मिट्टी के घड़े या चांदी के बर्तनों में पानी भरकर रखें। इस पानी को पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button