स्वास्थ्य और बीमारियां

Period में इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं? जानें Expert की राय

चाहे महिला हो या पुरुष, प्राइवेट पार्ट की साफ-सफाई बहुत जरूरी है। खासतौर पर, महिलाओं को अपनी इंटिमेट हाइजीन का खास ख्याल रखना चाहिए। वेजाइनल हाइजीन को नजरअंदाज करने से आप कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का शिकार हो सकती हैं। आजकल कई महिलाएं प्राइवेट पार्ट को साफ करने के लिए इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करती हैं। यहां तक कि कुछ महिलाएं इसका रेगुलर इस्तेमाल करती हैं।

कई महिलाओं के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि क्या पीरियड्स के दौरान इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करना सेफ है? इस बारे में नई दिल्ली स्थित जोशी क्लीनिक की गायनेकोलॉजिस्ट डॉ प्रोमिला जोशी ने क्या बताया है, आइए जानते हैं।

पीरियड्स में इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करना सही है?

डॉक्टर प्रोमिला जोशी के मुताबिक, आम दिनों की तुलना में पीरियड्स के दौरान साफ-सफाई का अधिक ध्यान रखने की जरूरत होती है। कई महिलाएं वेजाइनल हाइजीन को मेंटेन करने के लिए इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करती हैं। इंटिमेट एरिया को साफ करने के लिए प्रतिदिन इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करना सुरक्षित होता है। इससे योनि में खुजली, ड्राइनेस और इंफेक्शन से बचाव में मदद मिल सकती है। लेकिन पीरियड्स के दौरान ऐसे किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।

पीरियड्स के दौरान साबुन या इंटिमेट वॉश जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना सही नहीं है। दरअसल, इन प्रोडक्ट्स में केमिकल्स मौजूद होते हैं, जिससे वजाइना का पीएच स्तर बिगड़ सकता है। ऐसे में, पीरियड्स के दौरान इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करने से पीएच कम या ज्यादा होने की वजह से वेजाइनल इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है।

पीरियड्स में कैसे करें इंटिमेट एरिया को क्लीन?

डॉ प्रोमिला जोशी के अनुसार, वेजाइना का खुद का नेचुरल क्लीनिंग प्रोसेस होता है। योनि में कुछ हेल्दी बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो इसे किसी भी बाहरी इंफेक्शन से बचाने में मदद करते हैं। पीरियड्स के दौरान वेजाइनल एरिया को साफ करने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आपको पीरियड्स के दौरान स्मेल या चिपचिपापन महसूस होता है, तो आप किसी माइल्ड सोप या इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन इसके लिए आपको पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button