गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सस्वास्थ्य और बीमारियां

Navratri 2024 में गर्भवती महिला को रखना है व्रत तो इन Tips को करना चाहिए फॉलो

नवरात्रि गुरुवार यानी 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इस दौरान कई लोग ऐसे हैं, जो व्रत रखते हैं। व्रत को अक्सर शरीर और मन को साफ और शरीर की गंदगी निकालने के रूप में देखा जाता है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं के लिए यह चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्‍योंकि उन्‍हें पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। नवरात्रि के दौरान यह सुनिश्चित करना सबसे जरूरी  है कि आपके शरीर को कितना प्रतिशत पोषक तत्व मिल रहा है। पूरे दिन उपवास रखने के बजाय अपने डाइट को स्वस्थ, पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

Pregnancy में सोने का सही तरीका जरूर जान लें, नहीं होगा नुकसान

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ हेल्थ पॉलिसी एंड मैनेजमेंट के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान उपवास करने से मां को तेजी से भूख लग सकती है और भ्रूण को नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से भ्रूण को नुकसान हो सकता है। सिर्फ इतना ही नहीं ऐसा करने से बच्चे और मां को दूसरी कई तरह की बीमारियां हो सकती है जैसे-गुर्दे की बीमारियों, टाइप 2 मधुमेह और कोरोनरी हृदय रोग सहित कई सारी बीमारियां।

पूरे दिन खाती-पीती रहें गर्भवती महिलाएं | Navratri Fasting Tips in Hindi

गर्भवती महिलाओं को पूरी तरह से भोजन से परहेज करने के बजाय आंशिक उपवास या फल उपवास करना चाहिए। आप अपने आहार में आसानी से पचने वाले खाद्य पदार्थ जैसे फल, मेवे और दही शामिल कर सकते हैं। विटामिन और खनिज से भरपूर डाइट लें।

उपवास के दौरान खाएं ये चीजें | Navratri Fasting Tips in Hindi

गर्भवती महिलाओं को उपवास के दौरान केले, सेब और अनार विटामिन और फाइबर प्रदान करते हैं। बादाम और अखरोट स्वस्थ वसा और प्रोटीन के उत्कृष्ट स्रोत हैं। दही या पनीर कैल्शियम और प्रोटीन के अच्छे स्रोत हो सकते हैं। हाइड्रेशन महत्वपूर्ण है, खासकर गर्भावस्था के दौरान उपवास करते समय बहुत सारे तरल पदार्थ पीना महत्वपूर्ण है।

2023 के एक अध्ययन के मुताबिक, पोषक तत्वों के चयापचय में पानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, क्योंकि यह पोषक तत्वों के पाचन, अवशोषण, परिसंचरण और उत्सर्जन के लिए महत्वपूर्ण है। गर्भावस्था के दौरान, शरीर को भोजन और ऊर्जा की आवश्यकता बढ़ जाती है, जिसके लिए पानी का अधिक सेवन भी आवश्यक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button