चाय के हैं शौक़ीन तो आपकी सेहत के लिए ये हानिकारक है! आज ही सही ड्रिंक के बारे में जान लीजिए

Empty Stomach Tea Harmfulness: दूध वाली चाय को स्वास्थ्य विशेषज्ञ अच्छा नहीं मानते हैं। लेकिन 1 गलती 10 कप चाय पीने से भी ज्यादा खतरनाक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो चाय चल सकती है, लेकिन गलत टाइम पी हुई चाय नहीं चल सकती है। सबसे खतरनाक बात यह है कि 90 प्रतिशत लोग यह गलती करते ही हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि चाय पीने से पेट और डायजेशन को नुकसान पहुंच सकता है। यह एसिडिटी बढ़ा सकती है। लेकिन गलत टाइम पर चाय पीना इससे भी बुरा है।
चाय पीने का सही तरीका जानिए | Empty Stomach Tea Harmfulness
खाली पेट चाय पीना सबसे खतरनाक है। अगर आप दिन में 5 चाय पीते हैं तो तो सबसे पहले नाश्ता करने से पहले वाली चाय को छोड़ें। यह काफी अनहेल्दी है। कई लोग चीनी की जगह आर्टिफिशियल स्वीटनर का इस्तेमाल करते हैं। अक्सर डायबिटीज या वेट लॉस डाइट पर चल रहे लोग ऐसा ज्यादा करते हैं। लेकिन डॉक्टर ने इसे डालने से बिल्कुल मना किया है। उन्होंने कहा कि इसकी जगह घर में रखी थोड़ी सी सामान्य चीनी डालना बेहतर है।

चाय को हेल्दी बनाने का तरीका | Empty Stomach Tea Harmfulness
चाय पीना हानिकारक है लेकिन फिर भी 2 चीज न डालकर इसे थोड़ा बेहतर बनाया जा सकता है। इसके लिए चाय से चीनी हटा दें। अगर और भी हेल्दी बनाना चाहते हैं तो दूध भी न डालें। फीकी ब्लैक टी पीना सेहत के लिए थोड़ा ज्यादा हेल्दी होता है। चाय की जगह फीकी ग्रीन टी पीने से ज्यादा लाभ मिलते हैं। इसके अलावा फीकी और बिना दूध की कॉफी सबसे हेल्दी ड्रिंक है।
