डाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

ठंड के मौसम में खाएं भुनी हुई किशमिश, आपके शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Health Tips: बच्‍चे से लेकर बड़ों तक अधिकतर लोगों कोकिशमिश पसंद होता है और वह उसे बड़े चाव से खाते हैं। प्रतिदिन काजू-बादाम की तरह ही कुछ किशमिश भी जरूर खानी चाहिए। इससे शरीर में खून की कमी को दूर किया जा सकता है। किशमिश खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है।

खासतौर से महिलाओं को डिलीवरी के बाद काफी परेशानी होती है। कई बार महिलाएं एनीमिया की शिकार हो जाती हैं। ऐसे में महिलाओं को इन समस्याओं को दूर करने के लिए भुनी किशमिश खानी चाहिए। आज के इस लेख में किशमिश को भूनने और भूनकर इसे खाने के फायदे के बारे में जानेंगे…

किशमिश को कैसे भूने? (How To Roast Raisins)

किशमिश को कई तरह से भून सकते हैं। आप चाहें तो घी में डालकर किशमिश को हल्का रोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा 8-10 किशमिश को काट लें और कांटे में फंसा लें। अब गैस ऑन कर दें और फ्लेम एकदम स्लो कर दें। अब गैस की फ्लैम पर किशमिश को भून लें। भुनी हुई किशमिश पर चुटकीभर सेंधा नमक छिड़क दें। इस तरह रोजाना सुबह भुनी हुई किशमिश खाएं। आपको काफी फायदा मिलेगा।

किशमिश खाने के फायदे

आयरन और कैल्शियम मिलेगा

किशमिश पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट है। किशमिश में विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है और हड्डियां कमजोर होने लगी हैं, उन्हें डाइट में किशमिश जरूर शामिल करनी चाहिए। किशमिश खाने से आयरन और कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है। इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

एनर्जी को बढ़ाए

किशमिश में नेचुरल शुगर पाया जाता है, जिससे शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। बच्चा होने के बाद नई मां को किशमिश खाने की सलाह दी जाती है। खासतौर से जो बच्चे को दूध पिताली हैं। इसके अलावा बच्चों को भी किशमिश जरूर खिलानी चाहिए।

कमजोरी होगी दूर

किशमिश में मौजूद विटामिन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व शरीर में आने वाली कमजोरी को दूर करते हैं। किशमिश खाने से शरीर की थकान, कमजोरी और परेशान करने वाला पीठ का दर्द भी कम हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button