स्वास्थ्य और बीमारियां

आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा रही हैं ये तीन आदतें, सुधारा नहीं तो जा सकती है रोशनी

इस दुनिया को देखने, समझने और अनुभव करने में आंखें (Eyes) मदद करती हैं। इन्हें स्वस्थ रखने के लिए हमें लगातार कोशिश करते रहने चाहिए। अध्ययनों से पता चलता है कि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण पूरे शरीर के साथ आंखों की सेहत पर भी असर हो सकता है। लगातार डिजिटल स्क्रीन का इस्तेमाल, गलत खानपान और आराम की कमी जैसी आदतें आंखों के लिए गंभीर समस्याएं पैदा कर सकती हैं। अगर समय रहते इनको बदला न जाए तो यह न केवल आपकी दृष्टि को प्रभावित कर सकती हैं, बल्कि आंखों की सेहत पर भी गहरा असर डाल सकती हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि हमारी आंखें बहुत नाजुक और संवेदनशील होती हैं। यही वजह है कि इनकी देखभाल हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। कुछ आदतों को सुधारकर आप अपनी आंखों को सुरक्षित और स्वस्थ रख सकते हैं। अगर आपको आंखों में कोई परेशानी महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।उम्र बढ़ने के साथ भी आंखों की समस्याओं का जोखिम बढ़ ही जाता है, जिसको लेकर सभी को सावधानी बरतनी चाहिए।

लंबे समय तक Digital Screen का इस्तेमाल नुकसानदायक

आजकल ज्यादातर लोग दिनभर कंप्यूटर, मोबाइल, या टीवी स्क्रीन के सामने समय बिताते हैं। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखें थकान महसूस करती हैं, जलन-खुजली हो सकती है इसे “डिजिटल आई स्ट्रेन” कहा जाता है। स्क्रीन पर अधिक समय बिताने से डिजिटल आई स्ट्रेन, ड्राई आई सिंड्रोम और धुंधला दिखने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।आंखों को स्वस्थ रखने के लिए 20-20-20 नियम अपनाएं यानी हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें।

संतुलित आहार की कमी

विटामिन और मिनरल्स की कमी से आंखों की सेहत कमजोर हो सकती है। विशेष रूप से विटामिन ए, सी, और ई का अभाव आंखों की समस्याओं का कारण बन सकता है। यदि आप स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन नहीं करते हैं तो इसका असर आंखों पर भी होने लगता है।इस तरह की दिक्कतों से बचे रहने के लिए गाजर, पालक, ब्रोकली, और मछली जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं। ओमेगा-3 फैटी एसिड वाले फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें। पानी ज्यादा पिएं, जिससे आंखें हाइड्रेटेड रहें।

पर्याप्त नींद लेना जरूरी

नींद की कमी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। नींद पूरी न होने सेआंखें लाल, सूजी हुई, और थकी हुई दिखती हैं। यह आपकी आंखों की कार्यक्षमता और दृष्टि पर भी नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। सोने से पहले स्क्रीन का इस्तेमाल बंद कर दें और सोने का एक निश्चित समय तय करें।इस तरह की कुछ आदतों को सुधारकर आप अपनी आंखों को सुरक्षित और स्वस्थ रख सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button