Vinod Kambli के दिमाग में जमे खून के थक्के, ब्रेन क्लॉट के इन लक्षणों को आप भी पहचानें

Vinod Kambli Disease: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी विनोद कांबली महाराष्ट्र के ठाणे के अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, उनके ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स (Blood Clots) जम गए हैं। विनोद कांबली (Vinod Kambli) ब्रेन क्लॉट्स की समस्या से जूझ रहे हैं। क्या आप ब्रेन क्लॉट्स के कारण शरीर में दिखाई देने वाले कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं तो आपको समय रहते इस बीमारी के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
थकान और कमजोरी महसूस होना
क्या आपको दिन भर हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है? अगर हां, तो ऐसे लक्षण ब्रेन क्लॉट्स की तरफ इशारा कर सकते हैं। इसके अलावा शरीर सुन्न पड़ जाना भी खतरे का संकेत साबित हो सकता है। अचानक से तेज सिर में दर्द होना भी इस गंभीर और जानलेवा बीमारी की तरफ इशारा कर सकता है।

चक्कर आना भी संकेत
जब किसी के दिमाग में खून के थक्के जमने लगते हैं तो उसे अक्सर चक्कर आने लगते हैं। इसके अलावा बार-बार भ्रम होना भी ब्रेन क्लॉट्स की समस्या की तरफ इशारा कर सकता है। वहीं, अगर आपको अपने शरीर का संतुलन बनाए रखने में दिक्कत महसूस हो रही है तो सावधान हो जाइए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: सर्दियों में एक कटोरी मखाना है कई गंभीर बीमारियों का काल, जानें खाने का सही तरीका
दृष्टि संबंधी दिक्कतें
ब्रेन में ब्लड क्लॉट्स जमने की वजह से मरीज को दृष्टि संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। बोलने में दिक्कत महसूस होना भी इस समस्या की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं तो बिना देरी किए किसी अच्छे से डॉक्टर से कंसल्ट कर लीजिए। इन लक्षणों को नजरअंदाज करना आपकी जान पर भी भारी पड़ सकता है।