ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपोषणवेब स्टोरीज

कहीं Diabetes के मरीज जाने-अनजाने में शुगर तो नहीं खा रहे? क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Diabetic Patients: लाइलाज और जानलेवा बीमारी डायबिटीज, जो किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। इस रोग के चलते कई अन्य बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं, अगर ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में न रखा जाए, तो डायबिटीज जानलेवा बन सकती है। दुनियाभर में हर साल मधुमेह के चलते लाखों मौत हो जाती हैं। अमेरिका में डायबिटीज मौत के टॉप 10 प्रमुख कारणों में से एक है। डायबिटीज की बीमारी खून में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ने की वजह से होती है। खराब लाइफस्टाइल, कम फिजिकल एक्टिव रहने और गलत खानपान की आदतें इस बीमारी के जोखिम को और भी बढ़ाने का काम करती हैं।

Brain Tumor Symptoms in Hindi | Headache Can Be Symptom of Brain Tumor | Brain Tumor Ke Lakshan

कंफ्यूजन को करें दूर, सही इलाज और खान-पान लें हूजूर | Diabetes Ko Control Kaise Kare

अगर डायबिटीज के खतरे से बचना है या फिर शुगर लेवल को मेंटेन करना है तो सही खानपान का होना बेहद जरूरी है। क्योंकि केवल दवा से डायबिटीज को कंट्रोल (Diabetes Ko Control Kaise Kare) नहीं किया जा सकता है। अमेरिकन सोसाइटी फॉर मेटाबॉलिक एंड बेरिएट्रिक सर्जरी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 10 प्रतिशत अमेरिकी टाइप 2 मधुमेह से पीड़ित हैं। टाइप 2 डायबिटीज के लगभग 90 फीसदी मामलों में अधिक वेट और मोटापा जिम्मेदार होता है। डायबिटीज की डाइट को लेकर तमाम तरह की कंफ्यूजन लोगों के मन में रहती है। कई लोग शुगर होने पर भी केचप खाना नहीं छोड़ते हैं, ये सोचकर कि थोड़ा सा केचप खाने से क्या ही नुकसान होगा। तो चलिए जानते हैं कि क्या डायबिटीज रोगियों को केचप खाना चाहिए या नहीं।

केचप का सेवन न करें | Diabetes Ko Control Kaise Kare

केचप एक ऐसी चीज है, जिसे पराठे, पकौड़े, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज, ब्रेड, चाउमीन जैसी चीजों के साथ खाया जाना काफी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या डायबिटीज होने पर भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। ये लोगों के मन में एक बड़ा सवाल रहता है। मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट (ref) के अनुसार, शुगर के रोगियों को केचप का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसमें अधिक मात्रा में शुगर और सोडियम होता है। अधिक शक्कर के कारण ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है, जो आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट और न्यूट्रिशनिस्ट डायबिटीज में इसे न खाने की सलाह देते हैं।

गाजर का सेवन है फायदेमंद | Diabetes Ko Control Kaise Kare

सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और ऐसे मौसम में डायबिटीज से जूझ रहे लोग कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, जिससे ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मदद मिल सकती है। सर्दी के दिनों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है। गाजर डायबिटीज के रोगियों के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। क्योंकि इसमें फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर के अवशोषण को धीमा करता है। इसे आप जूस, सब्जी, सलाद आदि चीजों में इस्तेमाल करके इसका सेवन कर सकते हैं।

संतरा और आंवला भी है सुपरफ़ूड | Diabetes Ko Control Kaise Kare

डायबिटीज मरीजों के लिए आंवला भी एक सुपरफूड है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इसमें ऐसे कई पोषक तत्व और औषधीय गुण पाए जाते हैं,जो ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन कर सकते हैं। इसके सेवन से डायबिटीज को बढ़ने से रोका जा सकता है। संतरा का सेवन करके भी डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इसमें विटामिन सी,फाइबर और पोटैशियम समेत ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं। साथ ही इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसके चलते कारण यह डायबिटीज के मरीजों को काफी फायदा पहुंचाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button