ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

सेहत की बात: शरीर के लिए फैट भी बहुत जरूरी, जानिए क्या हैं इसके फायदे और नुकसान

Healthy Health Tips: शरीर को स्वस्थ रखने वाले आहारों में फाइबर-प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजों की सबसे पहले गिनती होती है। फिटनेस फ्रीक लोग अक्सर इन चीजों के सेवन के साथ आहार से फैट वाली चीजों को कम कर देते हैं। फैट वाले आहार को वजन बढ़ाने, क्रोनिक बीमारियों जैसे हृदय रोग और डायबिटीज के जोखिमों को बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। तो क्या फैट हमारे लिए वास्तव में इतना नुकसानदायक है? स्वस्थ रहने के लिए क्या आहार से इनकी मात्रा को बिल्कुल कम कर देनी चाहिए? आहार विशेषज्ञ बताते हैं, फैट दो प्रकार के होते हैं- हेल्दी और अनहेल्दी। अस्वास्थ्यकर फैट से सेहत को जरूर नुकसान होता है हालांकि हेल्दी फैट वाली चीजों की हमारे दैनिक आहार में जरूरत होती है। आइए जानते हैं कि हेल्दी और अनहेल्दी फैट से क्या नुकसान और फायदे हो सकते हैं।

Symptoms of Seasonal Flu | Symptoms of HMPV Virus | HMPV Ke Lakshan | HMPV

आहार में हेल्दी फैट शामिल करना है जरूरी | Healthy Health Tips

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हेल्दी फैट अनसेचुरेटेड फैट्स होते हैं जबकि अनहेल्दी फैट सेचुरेटेड फैट्स। स्वस्थ वसा वाली चीजें कोलेस्ट्रॉल कम करने, रक्तचाप प्रबंधित करने और ब्लड शुगर को कम करने में मदद करती हैं। वहीं अनहेल्दी फैट्स को कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाला पाया गया है। ये हाई कैलोरी वाले भी होते हैं जिसके कारण वजन बढ़ने और क्रोनिक बीमारियों के विकसित होने का खतरा भी अधिक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को आहार में हेल्दी फैट वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए।

हेल्दी फैट के स्रोतों के बारे में जानिए | Healthy Health Tips

ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड सहित मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट्स को हेल्दी फैट माना जाता है। वसायुक्त मछलियां, ऑलिव आयल और चिया सीड्स आदि स्वस्थ वसा के कुछ सबसे अच्छे स्रोत हैं। भोजन में स्वस्थ वसा शामिल करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, इससे अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है और वेट लॉस में आपको मदद मिल सकती है। स्वस्थ वसा वाली चीजें हार्मोन के कार्य, याददाश्त को सुधारने और कुछ प्रकार के पोषक तत्वों के अवशोषण में भी मदद करते हैं।

इन बीमारियों के जोखिमों को कम करता है हेल्दी फैट | Healthy Health Tips

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वसा एक आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट है जिसकी शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। हार्ट की बीमारियों, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं के जोखिमों को कम करने के लिए आहार में सभी लोगों को हेल्दी फैट वाली चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। एवोकाडो, जैतून का तेल, नट्स, बीज और वसायुक्त मछली खाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। साल 2020 के एक अध्ययन से पता चलता है कि ऑलिव ऑयल का सेवन करने वाले लोगों में हृदय रोग और इसके कारण होने वाली गंभीर जटिलताओं का खतरा कम होता है।

अनहेल्दी फैट से बनाएं दूरी | Healthy Health Tips

अनहेल्दी फैट वाली चीजें बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने वाली मानी जाती हैं। ये दो प्रकार की होती हैं- सेचुरेटेड और ट्रांस फैट। आहार में मक्खन, तेल और रेड मीट आपके लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों इन्हीं चीजों से दूरी बनाकर रखने की सलाह देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button