डाइट और फिटनेसपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

World Cancer Day 2025: कैंसर से बचाव के लिए आहार में जरूरी हैं ये जरूरी बदलाव

World Cancer Day 2025: कैंसर के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। हृदय रोगों के बाद कैंसर वैश्विक स्तर पर मृत्यु का सबसे बड़ा कारण माना जाता रहा है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञों ने भारत में कैंसर के मामलों में 12% से 18% की वृद्धि होने का आशंका जताई है। भारत में कैंसर के मामले साल 2022 में 1.46 मिलियन (14.6 लाख) से बढ़कर 2025 में 1.57 मिलियन (15.7 लाख) होने का खतरा है।

What Are The Benefits of Diet Plan | Best Diet Plan For Health | Healthy Diet Plan in Hindi

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कम उम्र से ही सभी लोगों को कैंसर से बचाव को लेकर सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। इसके लिए दिनचर्या में सुधार, पौष्टिक आहार का सेवन करना और रसायनों के अधिक संपर्क में आने से बचना प्रमुख है। जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को ये बीमारी रही है उन्हें और भी सावधान रहने की आवश्यकता है। दुनियाभर में कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसकी रोकथाम, पहचान और उपचार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर साल 4 फरवरी विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि कैंसर से बचाव के लिए आपको खान-पान में क्या सुधार करना चाहिए?

स्वस्थ, संतुलित और पौष्टिक आहार से होगी जोखिमों पर मार | World Cancer Day 2025

अध्ययनों में स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि स्वस्थ, संतुलित और पौष्टिक आहार आपमें कैंसर के जोखिमों को कम कर सकते हैं। इसके लिए रोजाना हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज और बीन्स खाने की आदत बनानी चाहिए। रेड और प्रोसेस्ड मीट, संतृप्त वसा और नमक-चीनी जैसी चीजों के सेवन को कम करके आप कैंसर के खतरे से बचे रह सकते हैं। कैंसर रिसर्च यूके की एक रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने बताया कि दूध और अन्य डेयरी उत्पाद खाने और पीने से आंत के कैंसर का खतरा कम हो सकता है। कुछ शोध कहते हैं, कैंसर से बचाव या कैंसर से मुकाबले में प्लांट बेस्ड डाइट का सेवन करना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। मसलन आहार की कैंसर से बचाव में बड़ी भूमिका हो सकती है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? | World Cancer Day 2025

जॉन्स हॉप्किंस के विशेषज्ञ कहते हैं चूंकि कैंसर का खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा इसलिए कम उम्र से ही सभी लोगों को बचाव पर ध्यान देते रहना चाहिए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैंसर हो या अन्य कोई क्रॉनिक बीमारी, इनसे बचाव के लिए प्रोटीन, स्वस्थ वसा, साबुत अनाज और विटामिन्स-खनिजों से भरपूर खाद्य पदार्थों को आहार में जरूर शामिल करना चाहिए। कैंसर से बचाव करना हो या फिर आप कैंसर का इलाज करा रहे हों, स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का सेवन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। आइए जानते हैं कि कैंसर से बचे रहने के लिए आपको किन चीजों को खाना चाहिए और किनसे परहेज करना चाहिए?

कैंसर से बचाव के लिए क्या खाएं?| World Cancer Day 2025

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई अध्ययनों से पता चलता है कि प्लांट बेस्ड डाइट आपको न सिर्फ कैंसर से बचाने में मददगार है बल्कि जिन लोगों का इलाज चल रहा है उनकी रिकवरी में भी इससे लाभ मिल सकता है। प्लांट बेस्ड डाइट से विटामिन्स और खनिजों की भरपूर मात्रा प्राप्त की जा सकती है। प्लांट बेस्ड डाइट का मतलब है कि आहार में बहुत सारी सब्जियां, मौसमी फलों,  बीन्स, नट्स और सीड्स को शामिल करना। हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, ब्रोकली, पत्तागोभी), टमाटर (लाइकोपीन से भरपूर), गाजर और शकरकंद (बीटा-कैरोटीन से भरपूर) एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होते हैं जिससे सेहत को कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।

किन चीजों से परहेज किया जाना चाहिए? |World Cancer Day 2025

अध्ययनों में कई प्रकार की चीजों को शरीर को क्षति पहुंचाने और कैंसर के खतरे को बढ़ाने वाला बताया गया है। शोधकर्ता बताते हैं, अगर आप प्रोसेस्ड फूड्स-जंक फूड्स अधिक खाते हैं तो इसके कारण आपके शरीर में समस्याएं बढ़नी शुरू हो जाती हैं। फास्ट फूड (पिज्जा, बर्गर, फ्रेंच फ्राइज़), पैकेज्ड स्नैक्स (चिप्स, नमकीन, कैंडी) अत्यधिक मीठा और रिफाइंड शुगर (शुगर कैंसर कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करते हैं) खाते हैं तो इससे आपके बीमार होने का जोखिम बढ़ जाता है। डीप फ्राई किए गए खाद्य पदार्थ भी कैंसरजन्य तत्व उत्पन्न कर सकते हैं, इनसे भी दूरी बनाकर रखना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button