Health Tips: ओरल हेल्थ पर जरूर दीजिए ध्यान, WHO ने भी किया है सभी को सावधान

Know More About Oral Health: संपूर्ण स्वास्थ्य पर ध्यान देने के बाद हीआपकोअच्छी सेहत मिलेगी। दुनियाभर में बढ़ती समस्याओं जैसे डायबिटीज हों या ब्लड प्रेशर इन्हें कंट्रोल रखने के लिए तो हम सभी निरंतर प्रयास करते रहते हैं पर क्या आप अपने ओरल हेल्थ पर ध्यान देते हैं? ये सिर्फ मुंह को साफ रखने तक सीमित नहीं है, ओरल हेल्थ का आपके संपूर्ण स्वास्थ्य पर असर हो सकता है। मौखिक स्वास्थ्य की समस्याएं दुनियाभर में तेजी से बढ़ती जा रही हैं। बच्चे हों या बुजुर्ग हर उम्र के लोग दांतों से संबंधित दिक्कतों से परेशान देखे जा रहे हैं।
खान-पान में गड़बड़ी और ओरल हेल्थ का ध्यान न रखना इसका प्रमुख कारण माना जाता है। दांतों में सड़न की दिक्कत काफी आम है। शुगर या कार्बोहाइड्रेट युक्त खाद्य पदार्थ खाने और दांतों की ठीक तरीके से सफाई न करने के कारण ये समस्याएं होती है। इसके अलावा मसूड़ों में सूजन,मुंह से बदबू आना, दांतों में गरम या ठंडे का एहसास होते रहना भी ओरल हेल्थ की समस्या का संकेत हो सकता है।
मौखिक रोग कई देशों के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य बोझ | Know More About Oral Health
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) कहता है मौखिक रोग कई देशों के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य बोझ बन गए हैं और लोगों को जीवन भर प्रभावित करते हैं। अनुमान है कि वैश्विक स्तर पर मौखिक रोग लगभग 3.5 बिलियन (350 करोड़) लोगों को प्रभावित करते हैं। ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज 2019 के अनुसार दांतों की सड़न सबसे आम स्वास्थ्य समस्या है। इसपर समय रहते ध्यान देकर खतरे को कम किया जा सकता है।

जानिए, ओरल हाइजीन पर ध्यान न देना कितना घातक | Know More About Oral Health
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि लगभग 50% भारतीय वयस्क पेरिओडोंटल बीमारी से पीड़ित हैं, वहीं बच्चों में दांतों की सड़न व्यापक रूप से देखी जाती है। पेरिओडोंटल रोग, जिसे मसूड़ों की बीमारी के रूप में भी जाना जाता है, ये आमतौर पर बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होता है जो मसूड़ों और दांतों को सहारा देने वाली हड्डी को नुकसान पहुंचाता है। ओरल हाइजीन पर ध्यान न देना इसका प्रमुख कारण माना जाता है। अध्ययनों से पता चला है कि मौखिक स्वास्थ्य पर ध्यान न देने वाले लोगों में हृदय रोग और स्ट्रोक की दर अधिक होती है। कुछ शोधकर्ताओं का मानना है कि पेरिओडोंटाइटिस और मसूड़े में सूजन पैदा करने वाले बैक्टीरिया रक्तप्रवाह के माध्यम से शरीर के अन्य हिस्सों में भी पहुंच सकते हैं। इससे हृदय और मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं में सूजन और क्षति का खतरा बढ़ जाता है।.

दांतों की साफ-सफाई का रखें ध्यान | Know More About Oral Health
- ओरल हेल्थ ठीक रखने, विशेषतौर पर दांतों में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए दिन में कम से कम दो बार अच्छे से ब्रश करना जरूरी है।
- ब्रश करने के लिए आप किसी अच्छे टूथपेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- हर्बल टूथपेस्ट में मौजूद तत्व दांतों को मजबूत और चमकदार बनाने के साथ सांसों की बदबू को कम करने में मददगार हो सकते हैं।
- ओरल हेल्थ को ठीक रखने के लिए जरूरी है कि कुछ भी खाने के बाद कुल्ला जरूर करें। इससे दांतों में भोजन के फंसे अवशेष निकल जाते हैं जिन्हें सड़न बढ़ाने का प्रमुख कारण माना जाता है।
- इसके अलावा पूरे दिन खूब पानी पिएं। पानी पीने से दांतों से खाद्य पदार्थों के अवशेष नहीं चिपकते। लार के उत्पादन को भी बढ़ावा देने का ये कारगर तरीका है जो एसिड को बेअसर करने के लिए आवश्यक है।