ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

बिना डॉक्टर की सलाह के खा लेते हैं Dolo 650, साइड इफेक्ट्स जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

अक्सर हमने देखा होगा कि कुछ लोग कई दवाइयों को बिना डॉक्टर की सलाह के ही कंज्यूम कर लेते हैं। बता दें कि डोलो 650 (Dolo 650) का नाम भी इसी तरह की दवाइयों की लिस्ट में शामिल होता है। मगर, इस तरह से अपनी मर्जी से दवाई खा लेना आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। अगर आपने डॉक्टर की सलाह के बिना डोलो 650 को कंज्यूम किया तो आपको इन साइड इफेक्ट्स का सामना करना पड़ सकता है।

बुखार महसूस होते ही लोग डोलो 650 की टैबलेट कंज्यूम कर लेते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस टैबलेट को कैंडी की तरह अपनी मर्जी से खा लेने में कोई समझदारी नहीं है। डोलो 650 आपकी गट हेल्थ को डैमेज कर पेट दर्द या फिर अपच जैसी समस्याओं को जन्म दे सकती है।

डोलो 650 के साइड इफेक्ट्स (Side Effects of Dolo 650)

इस दवाई को खाने की वजह से आपको थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है। अगर आपने डॉक्टर की सलाह के बिना इस टैबलेट को खाया तो आपको उल्टी या फिर नॉशिया जैसी फीलिंग भी महसूस हो सकती है। बता दें कि चक्कर आना भी इस टैबलेट का एक साइड इफेक्ट हो सकता है।

जो लोग अक्सर अपनी मर्जी से डोलो 650 कंज्यूम कर लेते हैं, उन्हें लो ब्लड प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी इस तरह की समस्याओं से बचना चाहते हैं तो आपको डोलो 650 को कंज्यूम करने से पहले एक बार डॉक्टर से अपना चेकअप जरूर करवा लेना चाहिए। क्योंकि, खुद डॉक्टर बनकर अपना इलाज करने से आपकी सेहत को चोट पहुंच सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button