ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसस्वास्थ्य और बीमारियां

कई तरह का होता है Belly Fat, जानिए पेट पर जमी चर्बी कम करने का तरीका

आजकल ज्‍यादातर लोग अपने बैली फैट (Belly Fat) से परेशान रहते हैं। उनके शरीर पर सबसे जल्दी फैट पेट पर चढ़ता है। हर कोई निकले हुए पेट से परेशान है। पेट की चर्बी सबसे जिद्दी होती है, जिसे कम करने में पसीने छूट जाते हैं। मगर, क्या आप जानते हैं कि सभी पेट की चर्बी एक जैसी नहीं होती? पेट की चर्बी के अलग-अलग कई प्रकार होते हैं। आपको उसके कारण जानने और कम करने के तरीके जानना जरूरी है। डायटीशियन के अनुसार, शराब से लेकर स्ट्रेस तक पेट की चर्बी का कारण बन सकते हैं।

कितने तरह का होता है बैली फैट?

स्‍ट्रेस वाला पेट- इसका कारण हाई कॉर्टिसोल लेवल है। इसे घटाने के लिए एल-थेनाइन वाली ग्रीन टी पीएं। इससे दिमाग शांत होगा और स्ट्रेस लेवल कम होगा। बैली फैट भी घटाने में मदद मिलेगी।

PCOS वाला पेट- उच्च इंसुलिन स्तर से भी पेट निकलने लगता है। ऐसे लोगों को दालचीनी की चाय पीनी चाहिए। इससे ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है।

थायरॉइड वाला पेट- शरीर में लो थायरॉइड हार्मोन के कारण भी पेट पर चर्बी बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को धनिया के बीज की चाय पीनी चाहिए। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये चाय सूजन को कम करने में मदद करती है।

मोनोपॉज टमी- शरीर में एस्ट्रोजन में कमी और इंसुलिन बढ़ने से पेट निकलने लगता है। ऐसे में आपको पुदीने की चाय पीनी चाहिए। इससे सूजन को कम करने और पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद मिलती है।

ब्लोटिंग वाला पेट- कुछ लोगों को ब्लोटिंग के कारण पेट फूला महसूस होता है। ऐसा हार्मोनल असंतुलन की वजह से होता है। आपको पुदीने की चाय पीने से लाभ होगा और पाचन संबंधी परेशानियां कम होंगी।

शराब से निकला पेट- इंपेयर्ड डिटॉक्सिफिकेशन की वजह से पेट निकलने लगता है। ऐसे में आपको लौकी का जूस पीना चाहिए, जिससे बॉडी डिटॉक्स हो और मेटाबॉलिज्म तेज बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button