आंखों में होती है जलन और आते हैं आंसू, आपको इन घरेलू उपायों से मिलेगी राहत

आंखों के बिना इस संसार में सबकुछ अधूरा है। प्रकृति को देखने के लिए आंखें सबसे जरूरी होती हैं। ये हमारे शरीर का सबसे सेंसेटिव और जरूरी हिस्सा है। मगर, इन दिनों घंटों स्क्रीन पर काम करने, धूल-धुआं, नींद की कमी या मौसम में बदलाव जैसे कारणों से आंखों में जलन और पानी आने जैसी समस्याएं आम हो गई हैं। कई बार यह परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि दिनभर बेचैनी बनी रहती है।
अगर आंखों की इन छोटी-छोटी प्रॉब्लम्स को बार-बार इग्नोर करते रहें तो ये बड़ी बीमारियां बन सकती हैं। इसलिए, जब भी इस तरह की दिक्कतें हों तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं, वो भी बिना किसी दवा के। आज के इस लेख में हम कुछ ऐसे ही देसी घरेलू उपायों के बारे में जानेंगे, जिससे आंखों की जलन और आंसू आने की समस्या से राहत मिल सके।

1. ठंडे खीरे के टुकड़े रखें
खीरा (Cucumber) आंखों को ठंडक देता है और जलन को तुरंत शांत करता है। खीरे के दो पतले स्लाइस काटें और फ्रिज में थोड़ी देर ठंडा करें। इसके बाद आंखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें। जल्दी राहत मिल जाएगी।
2. गुलाब जल से धोएं आंखें
गुलाब जल (Rose Water) में एंटीसेप्टिक और ठंडक देने वाले बेहतरीन गुण होते हैं। एक कटोरी में थोड़ा गुलाब जल लें और उसमें कॉटन डुबोकर आंखों पर रखें या आंखों को हल्के-हल्के गुलाब जल से धो लें। झटपट राहत मिलेगी।
3. ठंडे पानी से सिंकाई
दिन में दो-तीन बार आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारना या गीले ठंडे कपड़े से सिंकाई करना जलन को कम करता है। ये उपाय आंसुओं को भी रोकता है।
4. गाजर और आंवला का सेवन
अगर आपकी डाइट में विटामिन A और C की कमी है तो आंखों की समस्या हो सकती है। हर दिन गाजर, आंवला और हरी सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें, जो आंखों को अंदर से मजबूत बनाते हैं।
5. स्क्रीन टाइम घटाएं
मोबाइल, लैपटॉप और टीवी की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी (Blue Light) आंखों को थकाती है। हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 मीटर दूर किसी चीज को देखें। इस 20-20-20 रूल को फॉलो करें।
6. आंखों के लिए योग और एक्सरसाइज़
आंखों की समस्याओं से बचना चाहते हैं तो आंखों के लिए योग और एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। त्राटक, पामिंग और ब्लिंकिंग एक्सरसाइज करने से आंखों की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और जलन से राहत मिलती है।
यह भी पढ़ें: खीरे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये पांच चीजें, स्वास्थ्य को पहुंच सकता है भारी नुकसान
डॉक्टर को कब दिखाएं?
अगर आंखों में जलन के साथ तेज दर्द, रोशनी कम दिखना या लगातार आंसू आने जैसी समस्याएं हैं तो नजरअंदाज न करें, तुरंत डॉक्टर को जाकर दिखाएं। ये किसी गंभीर इंफेक्शन या एलर्जी का संकेत हो सकता है।