मज़बूत होगी इम्युनिटी, बाल-त्वचा भी रहेगी हेल्दी; विटामिन ई है इन सब के लिए जरूरी

Vitamin E Benefits For Human Body: अच्छी सेहत के लिए लाइफस्टाइल और आहार को ठीक रखना बहुत जरूरी है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को डाइट में उन चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं जिससे पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति की जा सके। इम्युनिटी मजबूत रखनी हो या फिर बालों-त्वचा को स्वस्थ रखना हो, इन सभी के लिए अपने आहार में विटामिन-ई से भरपूर चीजों को जरूर शामिल कर लें।
विटामिन ई एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। ये इम्यून सेल्स की कार्यक्षमता को बढ़ाता है जिससे शरीर बीमारियों से बेहतर लड़ पाती है। इसके साथ उम्र बढ़ने के साथ कम होती इम्युनिटी को भी बेहतर बनाए रखने में ये विटामिन बहुत आवश्यक है।
विटामिन-ई भी शरीर के लिए अति आवश्यक तत्व |Vitamin E Benefits For Human Body
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-सी और डी की जरूरतों के बारे में तो हम सभी बात करते हैं पर क्या आप जानते हैं कि इसी तरह से विटामिन-ई भी शरीर के लिए अति आवश्यक तत्व है? हृदय और लिवर को स्वस्थ रखने के साथ शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के जोखिम को कम करने में इस विटामिन की आवश्यकता होती है। विटामिन ई की कमी से तंत्रिका और मांसपेशियों की क्षति के साथ शरीर की गति में नियंत्रण में कमी, मांसपेशियों में कमजोरी और दृष्टि की समस्याओं का कारण हो सकती है। विटामिन-ई स्वाभाविक रूप से कई खाद्य पदार्थों में मौजूद होता है, जिनको आहार में शामिल करके इसकी जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

हमारी इम्युनिटी बनेगी मज़बूत | Vitamin E Benefits For Human Body
विटामिन सी-डी के साथ विटामिन-ई वाली चीजों का सेवन भी हमारी इम्युनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक माना जाता है। अध्ययन में पाया गया है कि शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने और प्रतिरक्षा क्षमता को बढ़ाने में इस विटामिन की जरूरत होती है। विटामिन-सी के सेवन से शरीर में संक्रमण के खतरे को कम किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सप्लीमेंट्स की जगह पोषक तत्वों का सेवन आहार के माध्यम से करना ज्यादा लाभकारी होता है।
त्वचा और बालों के लिए विटामिन-ई | Vitamin E Benefits For Human Body
अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि पुरुषों को प्रतिदिन 4मिलीग्रा. और महिलाओं को 3 मिलीग्रा. की मात्रा में विटामिन ई का सेवन करना आवश्यक माना जाता है। त्वचा और बालों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए यह विटामिन बहुत जरूरी है। इसकी कमी से त्वचा विकार, जैसे एक्जिमा और खुजली, तथा बालों के कमजोर होने और झड़ने की समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार के माध्यम से इसका सेवन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

विटामिन-ई कैसे प्राप्त करें? |Vitamin E Benefits For Human Body
विटामिन-ई के लिए कुछ चीजों को भोजन में शामिल किया जा सकता है। सूरजमुखी और सोयाबीन का तेल, सरसों के बीज, बादाम और मूंगफली, पीनट बटर, पालक, कद्दू के बीज में इस विटामिन की मात्रा पाई जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यदि हम सभी आहार की पौष्टिकता पर ध्यान दे लें तो इस विटामिन की कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।