Pregnancy में सुबह की डाइट कैसी हो, Doctor की सलाह से जानें मां और बच्चे के लिए Best Foods?

महिलाओं को गर्भावस्था (Pregnancy) के दौरान अपना खास ख्याल रखना चाहिए। ये नौ महीने हर महिला के लिए बेहद ख़ास और खूबसूरत होते हैं। इस दौरान महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आप क्या खाते हैं और किस तरह खाते हैं, इन सब बातों का गर्भवती महिला के स्वास्थ्य और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे पर गहरा असर पड़ता है। इसलिए, कोशिश करें कि गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार का ही सेवन करें।
स्त्री रोग विशेषज्ञ के मुताबिक, गर्भावस्था के नौ महीने में वैसे तो आपको हमेशा पौष्टिक आहार ही खाना चाहिए और खाने में उन्हीं चीज़ों को शामिल करना चाहिए, जो आसानी से पच सकें। लेकिन, इसके अलावा सुबह का सबसे पहला आहार आयुर्वेद के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण होता है। आप सुबह जो भी खाते हैं, वह पूरे दिन की ऊर्जा का स्रोत होता है। इसलिए सुबह का पहला भोजन सोच-समझकर खाना चाहिए।
गर्भवती महिला को सुबह क्या खाना चाहिए? (What should a pregnant woman eat in the morning?)
सौंफ का पानी पिएं
गर्भवती महिलाओं के लिए सुबह उठकर हल्के गुनगुने पानी के साथ नींबू, सौंफ या जीरा मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है। इससे पाचन तंत्र अच्छा रहता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। यह आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मदद करता है।
बादाम को भिगोकर खाएं
आप 5 बादाम और 2 अखरोट को रातभर पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठते ही सबसे पहले उन्हें खा लें। ऐसा करने से दिनभर ऊर्जा की कमी महसूस नहीं होगी और पर्याप्त मात्रा में विटामिन ई और फैटी एसिड मिल जाएगा। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे का मस्तिष्क अच्छे से विकसित होता है और त्वचा भी अच्छी रहती है।
हल्दी या केसर वाला दूध
सुबह उठते ही हल्के गर्म दूध में थोड़ी सी केसर या हल्दी मिलाकर उसका नियमित सेवन करें। आयुर्वेद के अनुसार दूध स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और बच्चे की इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
ताजे फलों का सेवन करें
गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ताजे फल और सब्जियों का सेवन करना चाहिए। खासतौर से केला और सेब, इनमें पर्याप्त मात्रा में आयरन और फाइबर पाया जाता है जो खाना पचाने में मददगार होता है। ऐसा करने से गर्भ में पल रहे बच्चे की कोशिकाओं के विकास में मदद मिलती है।