Foods to Increase Fertility: स्पर्म काउंट को है बढ़ाना, डाइट में इन चीजों को शामिल करें


Foods to Increase Fertility: आज की बदलती जीवनशैली में पुरुषों में इनफर्टिलिटी की समस्या तेजी से बढ़ती जा रही है, जिसका एक प्रमुख कारण स्पर्म काउंट में कमी है। इस समस्या से न सिर्फ दंपति के माता-पिता बनने का सपना अधूरा रह जाता है, बल्कि यह पुरुषों के आत्मविश्वास को भी प्रभावित करता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि यह एक लाइलाज समस्या है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि सही खान-पान और जीवनशैली में बदलाव करके इस समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। कुछ प्राकृतिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करके स्पर्म काउंट और उसकी गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है।
शतावरी और अश्वगंधा का पाउडर | Foods to Increase Fertility
शतावरी और अश्वगंधा दोनों ही आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां हैं जो पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। अश्वगंधा तनाव को कम करने और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे स्पर्म काउंट और गतिशीलता में सुधार होता है। शतावरी भी प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। रोजाना इन दोनों का पाउडर दूध या पानी के साथ लेने से लाभ मिलता है।
नींबू पानी | Foods to Increase Fertility
नींबू पानी को एक साधारण ड्रिंक न समझें, यह विटामिन C से भरपूर होता है, जो स्पर्म की गुणवत्ता के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन C एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो स्पर्म को हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाता है। रोज सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से न सिर्फ शरीर डिटॉक्स होता है, बल्कि स्पर्म की सेहत भी बेहतर होती है।

अखरोट और बादाम | Foods to Increase Fertility
अखरोट और बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड, विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड स्पर्म की संरचना और कार्यक्षमता में सुधार करता है, जबकि एंटीऑक्सीडेंट्स उन्हें नुकसान से बचाते हैं। रोजाना मुट्ठी भर अखरोट और बादाम का सेवन करने से स्पर्म काउंट बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
केला | Foods to Increase Fertility
केले में ब्रोमेलेन नामक एक दुर्लभ एंजाइम और विटामिन B होता है, जो पुरुष प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। यह स्पर्म की गुणवत्ता और संख्या दोनों में सुधार करता है। इसके अलावा, केला ऊर्जा का एक बेहतरीन स्रोत है और यह थकान को भी दूर करता है।





