दही के साथ चीनी मिलाएं या फिर नमक मिलाकर खाएं, जानिए सही तरीका

दही में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अगर इसको सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम किया जाए तो दही का सेवन करने से सेहत से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। वहीं, अगर गलत तरीके से दही का सेवन किया जाए तो आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। कुछ लोग चीनी के साथ दही का सेवन करते हैं तो वहीं, कुछ लोग नमक के साथ दही खाना पसंद करते हैं। आज हम जानेंगे कि इन दोनों में से कौन सा तरीका सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
दही में चीनी मिलाकर खाएं | Curd With Sugar Or Salt
अगर आप दही में चीनी मिलाकर खाते हैं, तो आपकी गट हेल्थ काफी हद तक सुधर सकती है। पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप इस तरह से दही का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आपको दही में चीनी मिलाकर कंज्यूम करने से बचना चाहिए। डायबिटीज पेशेंट्स को भी दही और चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।
दही में नमक मिलाकर खाएं | Curd With Sugar Or Salt
डायबिटीज पेशेंट्स दही में चीनी की जगह नमक को मिक्स करके कंज्यूम कर सकते हैं। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है, तो आपको दही में नमक मिक्स करके नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आयुर्वेद के मुताबिक रात में दही का सेवन करने से मना किया जाता है। अगर आप दही खाना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि दिन में ही दही का सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद है।
क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स | Curd With Sugar Or Salt
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, दही में चीनी या फिर नमक मिक्स किए बिना सादा खाना सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर दही आपकी बोन हेल्थ पर पॉजिटिव असर डाल सकता है। सही मात्रा में और सही तरीके से दही खाकर आप अपने इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बना सकते हैं। कुल मिलाकर दही आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।




