ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: खाना खाने के बाद ठंडा पानी पिएं या गुनगुना? जानिए सलाह

Health Tips in Hindi: हम सब जानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी पीते रहना जरूरी है, लेकिन पानी पीने के साथ सही तरीका और समय भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है। शरीर का लगभग 70% हिस्सा पानी से बना है और यही पानी हमारे हर अंग को सुचारू रूप से काम करने में मदद करता है। अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए, तो थकान, सिर दर्द, कब्ज, त्वचा की रूखापन और यहां तक कि दिल की धड़कन में भी गड़बड़ी आ सकती है। शोध बताते हैं कि नियमित अंतराल पर सही मात्रा में पानी पीना शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है, शरीर से विषाक्तता को कम करता है और मेटाबॉलिज्म ठीक रखता है। दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्या आप शरीर के लिए आवश्यक मात्रा में पानी पीते हैं?

पानी पीने को लेकर बरतें सावधानी | Health Tips in Hindi

पानी पीने को लेकर जब भी बात होती है तो एक चीज सबसे ज्यादा सुनने को मिलती है कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पेट के एसिड का संतुलन बिगड़ता है और पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना सबसे सही समय होता है। वहीं सुबह उठते ही खाली पेट एक गिलास गुनगुना पानी पीना शरीर की डिटॉक्स प्रक्रिया को सक्रिय करता है।

खाना खाने के बाद पिएं गुनगुना पानी | Health Tips in Hindi

अगर आप खाना खाने के बाद पानी पीना चाहते हैं तो इस बात का भी ध्यान रखें कि पानी ठंडा है या गर्म? स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को खाना खाने के बाद कम से कम पानी पीने की सलाह देते हैं। भोजन के बाद पानी पीना भी चाहते हैं तो गुनगुना या हल्का गर्म पानी पीना चाहिए। आयुर्वेद विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन के बाद ठंडा पानी को सेहत के लिए हानिकारक मानता है। इसके स्थान पर गुनगुने य हल्के गरम पानी को बेहतर विकल्प बताया गया है। अगर हम खाने के तुरंत बाद ठंड पानी पीते हैं, तो यह पाचन अग्नि को कमजोर कर सकता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ? | Health Tips in Hindi

पाचन क्रिया धीमी होने से भोजन ठीक से नहीं पचता जिससे गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती है। वहीं गुनगुना पानी पाचन क्रिया को बढ़ावा देता है और भोजन को जल्दी पचाने मदद करता है। खाने के बाद गरम पानी पीने से पेट में भोजन जल्दी टूटता है और पाचन बेहतर होता है। पानी पाचन अग्नि को मंद करता है। यह शरीर की ऊर्जा को क्षीण करता है और रोगों का कारण बनता है। भोजन के बाद गुनगुना पानी पीना ही स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button