ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Glowing Skin: बादाम, अखरोट, काजू, पिस्ता…कौन सा ड्राई फ्रूट खाने से चेहरे पर ग्लो आता है?

पौष्टिक आहार को अच्छी सेहत का मूलमंत्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आप जिस तरह की चीजों का सेवन करते हैं सेहत पर उसका सीधा असर होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को भोजन की थाली में उन चीजों की मात्रा अधिक रखने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके।

Glowing Skin: चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना सभी चाहते हैं. इसके लिए अक्सर लोग महंगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स आजमाते हैं. लेकिन अगर आप रोज अपनी डाइट में सही चीजें शामिल करें, तो आपकी स्किन अपने-आप हेल्दी, ग्लोइंग और यूथफुल दिखने लगती है. खासकर कुछ ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्किन को अंदर से हेल्दी बनाता है, जिससे त्वचा पर बाहर से भी चमक नजर आती है. आइए एक्सपर्ट से जानते हैं, कौन सा ड्राई फ्रूट आपकी स्किन पर कैसा असर डालता है-

बादाम (Almonds For Skin)

अगर आप रोज 4–5 बादाम खाते हैं, तो आपकी त्वचा ज्यादा ब्राइट, स्मूद और क्लियर दिख सकती है. बादाम में विटामिन E की अच्छी मात्रा पाई जाती है, ये खास विटामिन स्किन को अंदर से पोषण देता है. इससे स्किन की ड्राइनेस कम होती है, साथ ही कुछ हद तक पिगमेंटेशन घटाने में भी मदद मिल सकती है.

अखरोट (Walnuts For Skin)

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है. यह स्किन की इलास्टिसिटी बढ़ाता है और कोलेजन को सपोर्ट करता है, जिससे त्वचा टाइट और यंग दिखती है. जो लोग अपनी स्किन पर उम्र के निशान कम करना चाहते हैं, उनके लिए अखरोट बहुत फायदेमंद हो सकते हैं.

काजू (Cashews For Skin)

काजू में कॉपर मौजूद होता है, जो स्किन के टेक्सचर को सुधारता है और उसे नेचुरली सॉफ्ट बनाता है. ऐसे में सॉफ्ट स्किन के लिए आप थोड़ी मात्रा में काजू खा सकते हैं.

हेजलनट्स (Hazelnuts For Skin)

हेजलनट्स एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर होते हैं. यह स्किन में कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देते हैं, जिससे त्वचा ज्यादा प्लंप, हेल्दी और ग्लोइंग दिखती है.

ब्राजील नट्स (Brazil nut For Skin)

ब्राजील नट्स में सिलेनियम की अच्छी मात्रा होती है, जो स्किन को डिटॉक्स करने में मदद करता है. यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने की प्रक्रिया को तेज करता है, जिससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आने लगता है. ऐसे में डिटॉक्स ग्लो के लिए आप ब्राजील नट्स खा सकते हैं.

पिस्ता (Pistachios For Skin)

पिस्ता में विटामिन B6 मिलता है, जो स्किन के ऑयल प्रोडक्शन को बैलेंस करता है और एक्ने को कम करने में मदद कर सकता है. इसे खाने से स्किन ज्यादा क्लियर दिखाई देती है.

Shalgam: सर्दी में इस सब्जी को खाने से शरीर को मिलेंगे 3 चमत्कारी फायदे, जानकर हो जायेंगे हैरान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button