ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Yoga For Constipation Relief: कब्ज और गैस से हैं परेशान? इन योगासनों से मिलेगा तुरंत आराम

बदलती जीवनशैली और गलत खानपान का असर अब बच्चों और युवाओं की सेहत पर तेजी से दिखने लगा है. मोबाइल, टीवी और वीडियो गेम्स में घंटों समय बिताने वाले बच्चों के शरीर में ऐसे बदलाव नजर आने लगे हैं जो कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकते हैं. गर्दन पर मोटी और काली सिलवटें दिखाई देना

Yoga For Constipation Relief: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कब्ज और गैस की समस्या आम होती जा रही है. गलत खानपान, कम पानी पीना और फिजिकल एक्टिविटी कम होने की वजह से यह समस्‍या और भी तेजी से बढ़ती जाती है. लंबे समय तक बैठकर काम करना, समय पर भोजन न करना, तनाव और नींद की कमी भी पेट से जुड़ी इस समस्या को बढ़ा देती है. ऑफिस में काम करने वालों, बुजुर्गों और कम पानी पीने वाले लोगों में यह समस्‍या ज्यादा देखी जाती है.

ऐसे में आप योग की मदद से न सिर्फ शरीर, बल्कि मन को भी संतुलन में रखता है. योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार, नियमित योग अभ्यास से पाचन तंत्र मजबूत होता है और आंतों की गतिविधि बेहतर होती है, जिससे कब्ज और गैस की समस्या कम होती है. योग पेट की मांसपेशियों को स्ट्रेच करता है, ब्लड फ्लो बढ़ाता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है. साथ ही, यह मानसिक तनाव को भी कम करता है, जो पेट की समस्याओं की एक बड़ी वजह माना जाता है. योग सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि जीवन में अनुशासन और संतुलन लाने का माध्यम है.

कब्ज और गैस में राहत देने वाले 5 असरदार योगासन

  • पवनमुक्तासन: पवनमुक्तासन को गैस निकालने वाला आसन भी कहा जाता है. यह योगासन पेट में फंसी हुई गैस को बाहर निकालने में मदद करता है. इससे पेट की सूजन कम होती है और मल त्याग आसान बनता है. रोजाना इसका अभ्यास करने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और पेट साफ रहने में मदद मिलती है.

  • उत्तानपादासन: यह आसन पेट की मांसपेशियों को मजबूत और टोन करता है. इसके अभ्यास से आंतों की गतिविधि तेज होती है, जिससे जमा हुई गैस बाहर निकलती है. नियमित रूप से उत्तानपादासन करने से कब्ज की समस्या में राहत मिलती है और पाचन तंत्र सक्रिय रहता है.

  • नौकासन: नौकासन पेट की मांसपेशियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. यह पाचन क्रिया को सुधारता है और पेट पर हल्की मसाज की तरह काम करता है. इससे गैस, अपच और कब्ज की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है.

  • सेतुबंधासन: सेतुबंधासन करने से पेट और छाती के हिस्से पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे पाचन शक्ति बढ़ती है. यह आसन गैस, एसिडिटी और पेट दर्द में भी राहत देने में मदद करता है.

  • मालासन: मालासन मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज में बेहद फायदेमंद माना जाता है. इस आसन के दौरान गुनगुना पानी पीना इसके असर को और बढ़ा सकता है.

इन सभी योगासनों का अभ्यास रोज सुबह खाली पेट या भोजन के कुछ घंटे बाद करने से कब्ज और गैस की समस्या में साफ सुधार देखा जा सकता है.

Shalgam: सर्दी में इस सब्जी को खाने से शरीर को मिलेंगे 3 चमत्कारी फायदे, जानकर हो जायेंगे हैरान

योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • -योग हमेशा खाली पेट या हल्का भोजन करने के बाद ही करें.

  • -किसी एक आसन को ज्यादा देर तक न करें, अभ्यास धीरे-धीरे बढ़ाएं.

  • -दिनभर खूब पानी पिएं और फाइबर से भरपूर आहार लें.

  • -लंबे समय तक लगातार न बैठें, हर घंटे थोड़ा चलना जरूरी है.

  • -अगर समस्या गंभीर या लंबे समय से बनी हुई है, तो डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button