ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Washing Hair: नहीं कर रहीं बालों की रेगुलर केयर, जानिए क्या होगा इसका नुक्सान?

पौष्टिक आहार को अच्छी सेहत का मूलमंत्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आप जिस तरह की चीजों का सेवन करते हैं सेहत पर उसका सीधा असर होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को भोजन की थाली में उन चीजों की मात्रा अधिक रखने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके।

Washing Hair: बालों की देखभाल यदि रेगुलर ना की जाए तो ये जड़ से कमजोर होकर टूटने-झड़ने लगते हैं. बालों में तेल न लगाना, स्कैल्प की सफाई न होने से रूसी होना, ये सब हेयर फॉल का कारण बनते हैं. कुछ महिलाएं तो ऐसी होती हैं कि समय ना मिल पाने के कारण दो सप्ताह तक बाल ही नहीं धोती हैं. कुछ सर्दियों में ठंड के कारण हेयर वॉश करने में आलस करती हैं. ऐसे में क्या होगा जब आप कई दिनों तक बाल ही न धोएं? क्या हेयर वॉश रेगुलर न करने से बाल तेजी से झड़ते हैं, बालों में रूसी होती है या फिर स्कैल्प को नुकसान होता है. जानिए यहां…

क्या होगा यदि कई दिनों तक बाल धोएं? | Washing Hair

हेल्दी बाल और स्कैल्प को बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है हर सप्ताह बालों की साफ-सफाई करना. इससे आपके बाल जड़ से मजबूत रहते हैं. स्कैल्प में खुजली, फोड़े, किसी भी तरह का इंफेक्शन नहीं होता है. लेकिन, तब क्या हो, जब कोई दो-तीन सप्ताह तक अपने बालों को शैम्पू ही न करे?

  • –यदि आप अपने सिर की प्रॉपर साफ-सफाई नहीं करते हैं तो इससे मामूली जलन से लेकर बालों और सिर की गंभीर बीमारियों तक हो सकती हैं.

  • -स्कैल्प सीबम का निर्माण करता है. यह स्कैल्प की स्किन और बालों को नमी प्रदान करता है. जब आप बालों को कई दिनों तक साफ नहीं करते हैं तो सीबम ऑयल में धूल-मिट्टी, गंदगी, डेड स्किन सेल्स, पर्यावरण प्रदूषण सभी मिलकर स्कैल्प पर जम जाते हैं. इससे हेयर फॉलिकल्स बंद हो जाते हैं, जो स्कैल्प पर बैक्टीरिया, फंगस सहित माइक्रोबियल ग्रोथ को बढ़ावा देता है.

  • – आप रेगुलर स्कैल्प की सफाई नहीं करते हैं तो डेमोडेक्स माइट्स (एक तरह के माइक्रोस्कोपिक जीव) बढ़ सकते हैं. ये अधिक नुकसान नहीं पहुंचाते हैं, लेकिन अधिक बढ़ने पर ये जलन, लालिमा, बालों के रोमों में सूजन, हो सकती है. बहुत अधिक बढ़ने पर हेयर फॉल बढ़ सकता है, जिससे आपके बाल पतले हो सकते हैं.

  • – जब आप बालों को कई दिनों तक धोते नही हैं तो इससे हेयर फॉलिकल्स बंद हो जाते हैं. सीबम, धूल-गंदगी हेयर फॉलिकल्स को ब्लॉक कर देते हैं. इससे बालों का बढ़ना रुक जाता है. गंदगी के कारण स्कैल्प पर दाने, मुंहासे हो सकते हैं.

  • गंदे स्कैल्प पर खुजली, जलन, रेडनेस, रूसी की समस्या बढ़ सकती है. इससे बालों से गंदी बदबू भी आने लगती है. स्कैल्प चिपचिपा महसूस होता है.

  • -स्कैल्प की सफाई ना की जाए तो फंगल इन्फेक्शन हो सकता है. ये खुद से ठीक नहीं होते, जिसके लिए आपको हेयर या स्किन स्पेशलिस्ट के पास जाना पड़ सकता है.

स्कैल्प और बालों की हाइजीन कैसे करें मेंटेन | Washing Hair

  • – अपने स्कैल्प के टाइप के अनुसार बालों को धोएं. ऑयली स्कैल्प को हर दूसरे दिन धोना चाहिए. ड्राई स्कैल्प को कम धोने की जरूरत होती है. सप्ताह में 1-2 बार जरूर हेयर वॉश करें.

  • – बालों के लिए किसी माइल्ड शैम्पू का ही इस्तेमाल करें. हार्श केमिकल युक्त शैम्पू का इस्तेमाल न करें वरना ये स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को कम कर देंगे. इससे स्कैल्प ऑयल का अधिक निर्माण करने लगेगा, इस लॉस की भरपाई करने के लिए.

  • -एक्सफोलिएशन करना भी जरूरी है, इससे स्कैल्प पर गंदगी और तेल का जमाव हटेगा. ये हेयर फॉलिकल्स को भी साफ करता है. ऐसे में स्कैल्प को स्क्रब करते रहना भी जरूरी है.

  • -हां, कुछ लोग बहुत जल्दी-जल्दी हेयर वॉश करते हैं, वो भी हार्श शैम्पू से तो इससे भी स्कैल्प, बालों को नुकसान होता है. इससे ड्राइनेस बढ़ता है. स्कैल्प का नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ सकता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button