ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Sweet Potato: लाल या सफेद शकरकंद, कौन सी सेहत के लिए है ज्यादा फायदेमंद

Sweet Potato: शकरकंद का सर्दियों में खूब सेवन किया जाता है। ये सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इस मौसम में बाजार में दो तरह के शकरकंद मिलते हैं। एक लाल या नारंगी और दूसरा सफेद। इनके रंग के आधार पर इनके पोषक तत्वों में कुछ अंतर होते हैं। लेकिन लोगों के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि लाल और सफेद शकरकंद में से कौन सा सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सफेद और लाल शकरकंद में से कौन सा सेहत के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। चलिए जानते हैं।

लाल या नारंगी शकरकंद (Red/Orange Sweet Potato)

  • -यह बाजार में सबसे ज्यादा मिलता है और इसका गूदा हल्का नारंगी या गहरा लाल होता है।

  • विटामिनA का खजाना: इसमें बीटा-कैरोटीन बहुत अधिक मात्रा में होता है, जो शरीर में जाकर विटामिन-ए में बदल जाता है। यह आंखों की रोशनी और इम्यूनिटी के लिए बहुत जरूरी है।

  • -एंटीऑक्सीडेंट्स: इसके गहरे रंग का कारण इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं।

  • -मिठास: यह सफेद शकरकंद की तुलना में अधिक मीठा और पकने के बाद नरम होता है।

सफेद शकरकंद (White Sweet Potato)

  • -इसका छिलका हल्का भूरा या सफेद होता है और अंदर से यह पूरी तरह सफेद होता है।

  • -कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स: सफेद शकरकंद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स लाल वाले की तुलना में कम होता है। इसका मतलब है कि इसे खाने से ब्लड शुगर उतनी तेजी से नहीं बढ़ता, इसलिए यह डायबिटीज के मरीजों के लिए एक बेहतर विकल्प है।

  • फाइबर और स्टार्च: इसमें ‘रेजिस्टेंट स्टार्च’ की मात्रा अधिक होती है, जो आपके पेट के अच्छे बैक्टीरिया के लिए भोजन का काम करता है और पाचन को सुधारता है।

  • पोटैशियम: इसमें लाल शकरकंद की तुलना में पोटैशियम की मात्रा थोड़ी अधिक हो सकती है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है।

आपके लिए कौन सा बेहतर है? | Sweet Potato

  • बच्चों के लिए: लाल/नारंगी शकरकंद बेहतर है क्योंकि उन्हें विकास के लिए विटामिन-A की अधिक जरूरत होती है।

  • शुगर के मरीजों के लिए: सफेद शकरकंद ज्यादा फायदेमंद है।

  • वजन घटाने के लिए: सफेद शकरकंद बेहतर है क्योंकि इसमें रेजिस्टेंट स्टार्च अधिक होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button