Diabetes in Winter: अगर है डायबिटीज, तो सर्दियों में ऐसे रखें अपना ध्यान


Diabetes in Winter: बीते कुछ सालों में डायबिटीज ने अच्छी खासी तादाद के लोगों को अपना शिकार बनाया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत को अक्सर डायबिटीज कैपिटल ऑफ इंडिया यानी दुनिया की मधुमेह राजधानी भी कहा जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप डायबिटिक हैं, तो सर्दियों के मौसम में आपको कैसे अपनी देखभाल करनी चाहिए। स्वामी रामदेव द्वारा बताई गई कुछ टिप्स डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
-
डेली रूटीन में क्या करें (Diabetes in Winter)- डायबिटीज के मरीजों को सर्दियों के मौसम में अपनी डाइट पर खास ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा खुद को गर्म रखने की कोशिश कीजिए, इसके लिए आप गर्म तासीर वाली चीजों का सेवन कर सकते हैं। अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको अपने डाइट प्लान में हाई कैलोरी फूड्स को शामिल करने से बचना चाहिए। डायबिटीज पेशेंट्स को 30 मिनट यानी आधा घंटा धूप में बैठने की सलाह भी दी जाती है।
-
अपनाएं कुछ घरेलू उपाय (Diabetes in Winter)- शुगर कंट्रोल करने के आयुर्वेदिक उपायों की बात की जाए, तो आप खीरा-करेला-टमाटर का जूस पी सकते हैं। इसके अलावा औषधीय गुणों से भरपूर गिलोय का काढ़ा भी डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स मंडूकासन-योगमुद्रासन को अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। 15 मिनट कपालभाति करने से भी सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है।
-
ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद (Diabetes in Winter)- इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स को रेगुलरली फॉलो करना, न केवल डायबिटीज के मरीजों के लिए बल्कि सभी लोगों की सेहत को सुधारने में असरदार साबित हो सकती हैं। डाइट प्लान को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाएं और हर रोज फिजिकल एक्टिविटी करें, सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा कम हो जाएगा। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इन टिप्स को हर रोज फॉलो करना बेहद जरूरी है।




