Alia Bhatt: 33 की उम्र में भी इतनी फिट हैं Alia Bhatt? जानिए क्या है फिटनेस का राज


Alia Bhatt Fitness Tips: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट ने हाल ही में अपना 33वाँ जन्मदिन मनाया, लेकिन उनकी फिटनेस (Fitness) और ग्लो देखकर कोई भी उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता. अभिनय के साथ-साथ आलिया अपनी हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस डाइट (Balance Diet) के लिए भी जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने BAFTA 2026 में अपनी ग्लैमरस लुक से सबका ध्यान खींचा, लेकिन उनकी फिटनेस के पीछे असली राज उनकी डाइट और लाइफस्टाइल है. दिलचस्प बात यह है कि आलिया सख्त (Alia Bhatt) डाइट या भूखे रहने में विश्वास नहीं करतीं. वह साफ-सुथरा और पोषण से भरपूर खाना खाती हैं और कभी-कभी मीठा भी एन्जॉय करती हैं. आइए जानते हैं कि आलिया भट्ट फिट और हेल्दी रहने के लिए अपनी डेली डाइट में क्या शामिल करती हैं..
आलिया भट्ट की देसी डाइट का राज | Alia Bhatt Fitness Tips
आलिया भट्ट खुद को पूरी तरह देसी मानती हैं और उन्हें साधारण भारतीय खाना पसंद है. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ज्यादा सलाद खाने का शौक नहीं है. उनकी पसंदीदा डाइट में दाल, चावल और सब्जियां शामिल होती हैं. जब रोटी की बात आती है तो आलिया साधारण गेहूं की रोटी की जगह हेल्दी विकल्प चुनती हैं. वह कभी रागी की रोटी खाती हैं तो कभी ज्वार की रोटी. इससे शरीर को जरूरी पोषण भी मिलता है और वजन भी बैलेंस रहता है. सबसे खास बात यह है कि आलिया अपनी डाइट में चीनी से लगभग पूरी तरह दूरी बनाए रखती हैं. उनका मानना है कि ज्यादा चीनी सेहत और फिटनेस दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है. एक इंटरव्यू में, जिगरा एक्ट्रेस ने शेयर किया, “मैं सच्ची भारतीय हूं, एकदम देसी. मुझे यह सलाद वाला नहीं जमता है. मुझे दाल चावल चाहिए, सब्ज़ी चाहिए और रोटी में मैं कभी रागी रोटी खाऊं, ज्वार खाऊं, मतलब मेरे ऑप्शन बदलते रहते हैं. मैं शुगर बिल्कुल टच नहीं करती. अगर मेरे पास रोटी है, तो मैं रागी रोटी या ज्वार से बनी रोटी लेती हूं.
क्लीन ईटिंग पर भरोसा | Alia Bhatt Fitness Tips
आलिया भट्ट लंबे समय से क्लीन ईटिंग यानी साफ और पोषण से भरपूर भोजन करने की आदत अपनाए हुए हैं. उनकी डाइट में ज्यादातर हल्का और पौष्टिक भोजन शामिल रहता है. इसमें ताजी सब्जियां, हल्का कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर शामिल होते हैं. सुबह के समय वह अक्सर फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजें लेना पसंद करती हैं ताकि पूरे दिन शरीर को ऊर्जा मिलती रहे. क्लीन ईटिंग का मतलब सिर्फ कम खाना नहीं होता, बल्कि ऐसा खाना खाना होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद हो और जिससे शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें.
लो–कार्ब डेजर्ट भी करती हैं एन्जॉय | Alia Bhatt Fitness Tips
बहुत से लोग सोचते हैं कि फिट रहने के लिए मीठा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए, लेकिन आलिया ऐसा नहीं मानतीं. वह मीठा पूरी तरह छोड़ने के बजाय उसे सीमित मात्रा में खाती हैं. उनकी डाइट में लो-कार्ब और कम कैलोरी वाले डेजर्ट शामिल होते हैं. ऐसे डेजर्ट स्वाद में भी अच्छे होते हैं और शरीर पर ज्यादा असर भी नहीं डालते. इससे उन्हें मीठा खाने की इच्छा भी पूरी हो जाती है और फिटनेस भी बनी रहती है.

समय–समय पर करती हैं जूस डिटॉक्स | Alia Bhatt Fitness Tips
आलिया कभी-कभी शरीर को डिटॉक्स करने के लिए जूस डिटॉक्स भी करती हैं. इसमें वह कुछ दिनों तक हेल्दी फ्रूट और वेजिटेबल जूस पीती हैं. इन जूस में मौजूद पोषक तत्व शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं और शरीर को हल्का और फ्रेश महसूस कराते हैं.
मां बनने के बाद भी जल्दी हुआ वजन कम | Alia Bhatt Fitness Tips
नवंबर 2022 में बेटी राहा को जन्म देने के बाद आलिया का वजन थोड़ा बढ़ गया था. लेकिन उन्होंने जल्दबाजी में कोई सख्त डाइट नहीं अपनाई. उन्होंने साफ-सुथरा खाना खाया और रेगुलर लाइफस्टाइल बनाए रखी. साथ ही, ब्रेस्टफीडिंग से भी काफी कैलोरी बर्न होती है, जिससे उनका वजन धीरे-धीरे कम हो गया. करीब 3 महीने में उन्होंने लगभग 16 किलो वजन कम कर लिया. यह इस बात का उदाहरण है कि सही डाइट और हेल्दी आदतों से बिना खुद को भूखा रखे भी फिट रहा जा सकता है.




