ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Sleep Posture: गलत ढंग से सोने से बढ़ सकती है कई परेशानी, जानिए सोने का सही तरीका

Best Sleep Posture: आपका सोने का तरीका क्या है, क्या आप राइट साइड सोते हैं, या कमर और पेट के बल सोते हैं। आपकी पोज़ीशन स्टार फिश होती है या फीटल होती है। हालांकि सोते वक्त ध्यान नहीं रहता कि आप किस करवट सो रहे हैं, सीधे सो रहे हैं या उल्टे सो रहे हैं। ज़्यादातर लोग तो जैसे नींद आ जाए वैसे सो जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए ये जानना जरूरी है कि करेक्ट स्लीप पोज़ीशन  क्या है। इसकी वजह है गलत पॉश्चर में सोना और उससे होने वाले नुकसान जैसे दायीं करवट सोने से दिल में जलन, कब्ज़-एसिडिटी की दिक्कत होती है।

वहीं पेट के बल सोने से स्पाइन अलाइंमेट बिगड़ जाता है। कमर के बल सीधे लेटना भी स्लीप एप्निया की वजह बन सकता है। ग्रेविटी टंग को नीचे खींचती है जिससे सांस नली ब्लॉक होने से खर्राटे और स्लीप एप्ननिया की शिकायत हो जाती है। ऐसे स्टारफिश पोज़ीशन में सोने वालों के बाजू रातभर सिर से उपर रहते हैं, जिससे नर्व कंप्रेशन और कंधों में अकड़न-जकड़न हो सकती है। इसके अलावा फीटल पोज़ीशन में सोना तो एंग्ज़ाइटी, स्ट्रेस बढ़ा देता हैं।

कम सोना खतरे की घंटी | Best Sleep Posture

देश में 70 करोड़ से ज़्यादा लोग सेहत के लिए ज़रूरी 6 घंटे की नींद भी नहीं ले पाते। नींद का गणित ऐसा बिगड़ा है कि 23% लोग 4-5 घंटे ही सोते हैं और सिर्फ 8% ही 8-10 घंटे की नींद ले पाते हैं। यकीनन इन 8 घंटों में छोटे बच्चों की तादाद ज़्यादा होगी, क्योंकि वही हैं जो उस उम्र में बेफिक्री से सोते हैं। लेकिन जो लोग साउंड स्लीप नहीं लेते हैं वो जान लें कि नींद शरीर और दिमाग दोनों के लिए ज़रूरी है। कम नींद से मेमॉरी, डिसीज़न मेकिंग, इमोशनल बैलेंस पर तो असर होता ही है साथ ही बीपी-हार्ट डिजीज़, मेटाबॉलिक डिसऑर्डर की वजह भी बनती है।

अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये उपाय | Best Sleep Posture

आपको बता दें कि नींद की कमी से अमेरिका जैसी 6 बड़ी इकॉनोमी को 680 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है, क्योंकि स्लीप डिसऑर्डर से लोगों की प्रोडक्टिविटी घटी और कंपनियो को घाटा सहना पड़ा। अपने देश पर ये बोझ ना पड़े, लोग अच्छी सुकून भरी नींद लें, उसके लिए जरूरी है कि आप रोजाना व्यायाम करें। व्यायाम करने से अच्छी और गहरी नींद आती है। आइये जानते हैं नींद के लिए क्या उपाय करें?

अच्छी नींद कैसे आए? | Best Sleep Posture

  • -ताजा खाना ही खाएं

  • -तले-भुने खाने से परहेज करें

  • -5-6 लीटर पानी पीएं

  • -रोजाना वर्क आउट करें

  • -परफेक्ट पाचन के लिए पंचामृत

  • -जीरा, धनिया, सौंफ, मेथी और अजवाइन को एक-एक चम्मच लें। सारी चीजों को मिट्टी /कांच के गिलास में डालें और रात में पानी में भिगो दें। सुबह खाली पेट इस पानी को पीएं। आपको लगातार 11 दिन इस पानी को पीने से पाचन अच्छा होगा और नींद की समस्या दूर होने लगेगी।

दूर करें हाइपरटेंशन | Best Sleep Posture

  • -खूब पानी पीएं

  • -स्ट्रेस, टेंशन कम लें

  • -खाना समय से खाएं

  • -जंक फूड ना खाएं

Weight Loss Tips in Hindi

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button