40 की हुईं Kangana Ranaut, इतनी चमकदार त्वचा और बालों का क्या है सीक्रेट, जानें


Kangana Ranaut: कंगना रनौत 23 मार्च को 40 साल की हो गई हैं, लेकिन उनकी चमकदार त्वचा और घने बालों को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है. बढ़ती उम्र के बावजूद उनका ग्लो और फिटनेस लोगों को हैरान कर देती है. ऐसे में हर कोई जानना चाहता है कि आखिर उनकी इस यंग और फ्रेश लुक का राज क्या है. दरअसल, इसका जवाब उनकी सिंपल और संतुलित डाइट रूटीन में छिपा है, जिसे वह लंबे समय से फॉलो कर रही हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना का मानना है कि खूबसूरत त्वचा और हेल्दी बालों के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि सही खानपान ज्यादा जरूरी होता है. उनकी डाइट में ताजे और घर के बने खाने को प्राथमिकता दी जाती है. वे प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड से दूरी बनाकर रखती हैं, जिससे उनकी स्किन नेचुरली ग्लो करती है और बाल भी मजबूत बने रहते हैं.
सुबह की शुरुआत हेल्दी आदतों से | Kangana Ranaut
कंगना अपने दिन की शुरुआत पानी पीकर करती हैं और इसके बाद चाय के साथ भीगे हुए किशमिश और बादाम लेती हैं. यह आदत उनके शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ पाचन को भी बेहतर बनाती है. साथ ही यह स्किन को अंदर से पोषण देती है, जिससे चेहरे पर नेचुरल चमक बनी रहती है.
हल्का और संतुलित नाश्ता | Kangana Ranaut
नाश्ते में कंगना भारी और तला-भुना खाने से बचती हैं. वे योग और मेडिटेशन के बाद हल्का और हेल्दी आहार जैसे फल लेना पसंद करती हैं. इससे उनका शरीर दिनभर एक्टिव और हल्का महसूस करता है. उनका मानना है कि सुबह का खाना जितना आसान और हल्का होगा, उतना ही शरीर के लिए अच्छा होता है.
घर का खाना रखता है फिट और हेल्दी | Kangana Ranaut
दोपहर के खाने में कंगना पूरी तरह से घर का बना खाना खाती हैं. उनकी थाली में दाल, सब्जी, चावल और दही जैसी पौष्टिक चीजें शामिल होती हैं. वे खाने में नींबू मिलाना भी पसंद करती हैं, जिससे पाचन बेहतर रहता है और शरीर में संतुलन बना रहता है. यह सादा खाना ही उनकी फिटनेस और ग्लो का बड़ा कारण है.





