Best Dinner Tips: लाइट डिनर शरीर के लिए क्यों है जरूरी? जानिए क्या है इसका बेनिफिट


Best Dinner Tips: आज के समय में देर रात डिनर करना बेहद आम बात हो गई है. खासकर शहरों में लोग 11 बजे डिनर करते हैं. क्या आप जानते हैं देर रात को डिनर करने से सेहत संबंधी समस्या जैसे डायबिटीज, मोटापा, बीपी, ब्लड शुगर का रिस्क बढ़ सकता है. एक्सपर्ट हमेशा से 7 बजे तक डिनर करने की सलाह देते हैं. आइये जानते हैं रात को लाइट डिनर क्यों करना चाहिए? 7 बजे खाना खाने से क्या होते हैं हेल्थ बेनिफिट?
रात को हल्का भोजन | Best Dinner Tips
रात के समय हल्का भोजन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. रात के समय हमारा शरीर आराम की स्थिति में जाता है. इस समय पाचन क्रिया धीमी हो जाती है. अगर देर से और हैवी भोजन करते हैं खाना सही से पच नहीं पाता है. जिस वजह से गैस, पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या हो सकती है.
अच्छी नींद | Best Dinner Tips
जल्दी डिनर करने से अच्छी नींद आती है. सोने से 2 से 3 घंटे पहले खाना खाने से शरीर को खाना पचाने का समय मिल जाता है. जिससे हम आराम से गहरी नींद ले पाते हैं. देर से खाने में नींद में बाधा आ सकती है. वहीं सुबह थकान हो सकती है.
रात को क्या खाएं | Best Dinner Tips
एक्सपर्ट के अनुसार रात को हल्के भोजन में सब्जी, सलाद, खिचड़ी, दाल का सेवन कर सकते हैं. रात के समय कम कैलोरी वाला भोजन करना चाहिए. ज्यादा कैलोरी लेने से मोटापा बढ़ सकता है.
पाचन तंत्र को मिलता है आराम | Best Dinner Tips
7 बजे डिनर करने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है. 7 बजे खाना खाने से आपके शरीर को उसे पचाने के समय मिल जाता है. 7 बजे डिनर करने से पाचन तंत्र को खाना पचाने के लिए 3 से 4 घंटे का समय मिल जाता है.
रात को देर से डिनर करने के नुकसान | Best Dinner Tips
अगर आप 10 से 11 बजे डिनर करते हैं और तुरंत सो जाते हैं, तो आपका शरीर आराम करने की बजाए खाने को पचाने में लगा रहता है. इससे नींद की क्वालिटी खराब होती है. इसके अलावा पेट में गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है. शाम के समय शरीर का मेटाबॉलिज्म भी धीमा हो जाता है, जिससे फैट बर्न होने की जगह स्टोर होना शुरू हो जाता है. ऐसे में रात को देर से खाने से ब्लड शुगर और हाई बीपी की समस्या हो सकती है.




