Sleeping: ‘समय पर सोएं और टाइम से जागें…’ बॉडी के लिए जरूरी है ये आदत


Right Time To Sleep: ऑफिस से आने के बाद, डिनर करने के बाद अक्सर लोग 5 मिनट के लिए मोबाइल फोन हाथ में लेते हैं. लेकिन घंटों रील्स देखते रह जाते हैं. जिस वजह से रात को लेट सोते हैं वहीं अगले दिन जल्दी उठते हैं. रोजाना सोने का समय अलग-अलग होता है. क्या आप जानते हैं रोजाना एक समय पर सोने से नींद की गुणवत्ता अच्छी होती है. इस आदत से दिमाग और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं. रोज एक ही समय पर सोते और उठते हैं तो शरीर में क्या-क्या बदलाव आ सकते हैं.
नींद की गुणवत्ता होगी बेहतर | Right Time To Sleep
रोजाना एक समय पर उठने और सोने से गहरी और आरामदायक नींद आती है. इससे रात को बार-बार जगने की समस्या भी कम होती है. गहरी नींद लेने से सुबह आप तरोताजा महसूस करते हैं. डॉक्टर का कहना है कि समय पर नींद ना लेने से दिमाग में कंफ्यूजन बढ़ जाती है. नींद पूरी होने के बाद खकान बनी रहती है.
दिमाग होता है ज्यादा एक्टिव | Right Time To Sleep
रोजाना एक समय पर सोने और उठने से सीधा असर दिमाग के काम पर पड़ता है. इससे मेमोरी और फोकस बढ़ता है. एक्सपर्ट के अनुसार जब एक समय पर सोते हैं तो दिमाग को पता होता है कि कब आराम करना और कब एक्टिव होना है.
मूड पर असर | Right Time To Sleep
रोजाना एक समय पर सोने और उठने से मूड बेहतर रहता है. इससे तनाव और चिंता कम होती है. डॉक्टर के अनुसार स्लीप पैटर्न सही होने से दिमाग में फील गुड हार्मोन संतुलित रहते हैं. जिससे इंसान बेहद महसूस करता है.
इम्यून सिस्टम मजबूत | Right Time To Sleep
रोजाना एक समय पर नींद लेने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है. एक्सपर्ट के अनुसार सही स्लीप लेने से बॉडी खुद को रिपेयर करती है. जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है.
दिल और हार्मोनल हेल्थ पर असर | Right Time To Sleep
रोजना एक ही समय पर सोने और उठने से ब्लड प्रेशर और हार्मोनल बैलेंस रहते हैं. डॉक्टर का कहना है कि अनियमित नींद हार्ट डिजीज और मेटाबॉलिक डिसऑर्डर का खतरा का रिस्क बढ़ा सकती है
कैसे बनाएं सही रूटीन? | Right Time To Sleep
-
रोजाना एक ही समय पर सोने और उठने की आदत डालें
-
वीकेंड पर भी स्लीप शेड्यूल न बदलें, अगले दिन ऑफ है तो आप रात भर फोन चलाते हैं तो इस आदत को बदल लें.
-
सोने से पहले मोबाइल और स्क्रीन से दूरी बनाएं, मोबाइल चलाने की वजह से भी नींद की समस्या हो जाती है.





