गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health tips: पुरुषों से कहीं ज्यादा महिलाओं को होती है ओमेगा-3 की जरूरत, जानिए इसका कारण

Health tips: ओमेगा 3 फैटी एसिड स्वस्थ रहने के लिए बेहद जरूरी है. पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ओमेगा 3 की जरूरत होती है. ओमेगा फैटी एसिड शरीर के विकास और बॉडी के कई फंक्शन के लिए जरूरी होता है. आइये जानते हैं कि कैसे महिलाओं को पुरुषों से कहीं ज्यादा होती है ओमेगा-3 की जरूरत.

  • पीरियड्स का दर्द होता है कम (Health tips): अधिकतर महिलाओं के पीरियड्स के दौरान काफी दर्द होता है. पेट में मरोड़ की समस्या होती है. डॉक्टर ने बताया है कि ओमेगा 3 फैटी एस्डि पीरियड्स के दौरान होने वाली समस्या को कम करने में मददगार है.

  • आर्थराइटिस की समस्या (Health tips): महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले आर्थराइटिस की समस्या होने का रिस्क अधिक होता है. महिलाओं में 40 के बाद रूमेटॉयड आर्थराइटिस होने का जोखिम बढ़ जाता है. जिससे शरीर के इम्यून सिस्टम पर भी असर पड़ता है. जोड़ों में दर्द वा सूजन को कम करने ओमेगा-3 फैटी एसिड फायदेमंद होता है.

  • हॉर्मोन्स को करता है कंट्रोल (Health tips): ओमेगा 3 फैटी एसिड का सेवन करने से यूट्रस तक खून का फ्लो बेहतर होता है. ऐसे में महिलाओं को डाइट में ओमेगा 3 फैटी एसिड को शामिल करना चाहिए.

इन फूड्स में होता है ओमेगा 3 फैटी एसिड्स | Health tips

ओमेगा 3 फैटी एसिड्स के लिए डाइट में सैल्मन, ट्राउट, कॉड जैसी फैटी फिश है

  • झींगा और ऑयस्टर

  • अखरोट

  • चिया सीड्स

  • हरी पत्तेदार सब्जियां

हार्ट हेल्थ | Health tips

ओमेगा 3 हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर होता है. ओमेगा 3 का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है. वहीं ब्लड में फैट भी कम होता है. जिससे आर्टरीज में ब्लॉकेज का रिस्क कम होता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button