Alert! आंखों के नीचे रहती है सूजन, हो सकती है किडनी से जुड़ी ये बीमारी


Health Tips in Hindi: आंखों से शरीर की सेहत के बारे में पता किया जा सकता है. शरीर में हल्की-फुल्की थकान होने पर भी आंखों में दिख जाता है. ऐसे में आंखों में दिखने वाले कुछ लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. पूरी नींद लेने के बाद भी अगर आंखों के नीचे सूजन बनी रहती है. तो इस समस्या को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. विशेषज्ञों के अनुसार, आंखों की सूजन ना केवल थकान बल्कि कंडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. नींद पूरी लेने के बाद भी अगर आंखों के नीचे सूजन की समस्या है तो इसे नजरअंदाज ना करें. खासकर 3 से 4 दिन से लगातार आंखों में सूजन बनी हुई तो डॉक्टर के पास जाएं.
अक्सर लोग आंखों के नीचे की सूजन को थकान या फिर एलर्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन कई बार आंखों के नीचे की सूजन किडनी से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. जब किडनी सही तरीके से काम नहीं करते हैं तो शरीर के विषैले तत्व शरीर से बाहर नहीं निकल पाते हैं जो कि शरीर में फ्लूइड के रूप में जमा हो जाते हैं. आंखों के नीचे की सूजन भी यह फ्लूइड हो सकता है. ऐसे में आंखों की सूजन को नजरअंदाज ना करें जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाएं.
किडनी और आंखों का कनेक्शन | Health Tips in Hindi
जब किडनी सही से काम नहीं करते हैं तो ब्लड शुगर या फिर ब्लड प्रेशर लंबे समय तक बढ़ा रहता है. डॉक्टर के अनुसार हाई बीपी या फिर शुगर की वजह आंखों की नसें सूज जाती है. इसी वजह से आंखों में दिखने वाली हल्की समस्या कई बार बड़ी बीमारी का संकेत हो सकता है.
किडनी खराबी के संकेत | Health Tips in Hindi
डॉक्टर के अनुसार आंखों के नीचे सूजन लगातार बनी रहती है. इसके साथ पैरों और चेहरे पर भी सूजन आ जाती है तो यह किडनी में सूजन का संकेत हो सकता है. इसके अलावा पेशाब में बदलाव, थकान महसूस होने पर तुरंत जांच करानी चाहिए. शुरुआती समय पर किडनी की समस्या को ठीक किया जा सकता है.
कब कराएं किडनी फंक्शन टेस्ट | Health Tips in Hindi
डॉक्टर के अनुसार बार-बार विजन की समस्या, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर का टेस्ट कराएं. अगर शुगर या बीपी बढ़ा हुआ दिखता है, और शरीर में किडनी के लक्षण नजर आते हैं तो आपको तुरंत किडनी की जांच करानी चाहिए.





