ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: बॉडी में जिंक की कमी है खतरनाक, डेफिशिएंसी की वजह से बार-बार होता है इंफेक्शन!

Health Tips in Hindi: स्वस्थ शरीर के लिए जिंक बेहद जरूरी है. जिंक उत्तकों की मरम्मत के लिए जाना जाता है. जिंक एक एंटीऑक्सीडेंट के तरह काम करता है, जो कि कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में मदद करता है. जिंक स्किन हेल्थ और गट हेल्थ के लिए बेहद जरूरी होता है. जिंक की कमी से शरीर में इंफेक्शन का रिस्क बढ़ जाता है. जानते हैं शरीर की जिंक की कमी कितनी खतरनाक हो सकती है. डॉक्टर के अनुसार जिंक गट हेल्थ और स्किन के लिए बेहद जरूरी होता है. जिंक स्किन को सॉफ्ट रखने में मदद करता है. इसके अलावा जिंक उत्तकों की मरम्मत करता है. जिंक की कमी होने से शरीर में बार-बार इंफेक्शन हो सकता है. जिंक की कमी से स्किन संबंधी और पेट से संबंधी समस्या हो सकती है.

जिंक की कमी से हो सकती है ये समस्या | Health Tips in Hindi

जिंक की कमी होने पर शरीर में कई तरह की समस्या हो सकती है. जिंक की कमी से बच्चों का विकास रुक जाता है. जिंक की कमी की वजह से मानसिक स्थिति पर भी असर पड़ सकता है.

इंफेक्शन (Health Tips in Hindi): जिंक की कमी से बार-बार इंफेक्शन हो सकता है. यह इंफेक्शन हो सकता है. जिंक की कमी होने पर शरीर की इंफेक्शन से लड़ने की शक्ति बहुत ही कम हो जाती है. जिंक की कमी से फंगस, स्किन में रेडनेस जैसी समस्या हो सकती है.

डायरिया (Health Tips in Hindi): डॉक्टर के अनुसार जिंक गट हेल्थ यानी पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी है. जिंक की कमी से पाचन तंत्र पर काफी बुरा असर पड़ता है. जब शरीर में जिंक की कमी होती है तो डायरिया की समस्या हो सकती है.

घाव ठीक नहीं होते (Health Tips in Hindi): जिंक की कमी से ना केवल स्किन और पेट बल्कि घाव पर भी असर पड़ता है. जिन लोगों के शरीर में जिंक की कमी होती है. उनके घाव जल्दी ठीक नहीं होते हैं.

जिंक की कमी के लक्षण | Health Tips in Hindi

जिंक की कमी होने पर वजन तेजी से कम होने लगता है. कमजोरी महसूस होती है. जिंक की कमी से हेयर फॉल की समस्या भी शुरू हो जाती है.

जिंक के लिए फूड्स | Health Tips in Hindi

डाइट में जिंक को शामिल करने के लिए आप अपनी थाली में पंपकीन सीड्स, तिल, सरसों, सूरजमुखी के बीज, रागी को शामिल कर सकते हैं. इन फूड्स में जिंक पाया जाता है. इसके अलावा आप सरसों का साग, मीट, फलीदार सब्जियों, कद्दू, मशरूम, दही, मूंगफली, अंडा आदि का भी सेवन कर सकते हैं. इन फूड्स में भी जिंक पाया जाता है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button