ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Eggs: जानें Protein की कमी पूरी करने के लिए एक दिन में कितने अंडे खाएं?

Eggs: फिट और हेल्दी रहने के लिए प्रोटीन का सही मात्रा में सेवन बेहद जरूरी है। इसलिए, अंडा सबसे आसान विकल्प में से एक है। कई लोग रोज अंडे खाते हैं, लेकिन अक्सर यह सवाल रहता है कि 2 अंडों में कितना प्रोटीन होता है और शरीर की जरूरत पूरी करने के लिए दिनभर में कितने अंडे खाना सही है। सही जानकारी न होने पर या तो लोग कम प्रोटीन ले पाते हैं या जरूरत से ज्यादा। ऐसे में जरूरी है कि आप अंडे में मिलने वाले प्रोटीन की मात्रा और इसकी सही डेली खपत के बारे में ठीक से जानें, ताकि आपकी डाइट संतुलित और हेल्दी बनी रहे।

दो अंडे में कितना प्रोटीन होता है?

दो अंडों में लगभग 12.6 ग्राम प्रोटीन होता है। एक अंडे में लगभग 6, 7 ग्राम प्रोटीन होता है। अंडे के सफ़ेद हिस्से में थोड़ा ज़्यादा प्रोटीन होता है, लेकिन अंडे की ज़र्दी में अंडे के कुल प्रोटीन का लगभग आधा हिस्सा होता है।

एक दिन में कितने अंडे खाने चाहिए?

  • सामान्य पोषण के लिए: एक हेल्दी व्यक्ति के लिए रोजाना 1 से 2 पूरे अंडे खाना सुरक्षित और पौष्टिक माना जाता है। हालांकि अगर आपका वजन ज़्यादा है या कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है तब अंडे के पीले वाले भाग का सेवन न करें।

  • मांसपेशियाँ बनाना: अगर आप बहुत ज़्यादा वर्कआउट करते हैं या बहुत ज़्यादा भागदौड वाला काम है तब विशेषज्ञ ज़्यादा प्रोटीन लेने की सलाह देते हैं। एक दिन में 3–4 अंडे खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, ताकि पेट भरने और मांसपेशियों को बनाए रखने के लिए 30 ग्राम प्रोटीन का लक्ष्य पूरा हो सके।

प्रोटीन की मात्रा कैसे बढ़ाएँ?

ज़्यादा प्रोटीन वाला नाश्ता शरीर के लिए बेहद अच्छा होता है, लेकिन रोज़ाना की ज़रूरतें पूरी करने के लिए आप सिर्फ अंडों पर निर्भर नहीं रह सकते हैं। आप अंडे के साथ अपनी डाइट में प्रोटीन से भरपूर दूसरे खाद्य पदार्थों, जैसे ग्रीक योगर्ट, फलियां और पनीर को भी शामिल करें।

कब बरतनी चाहिए सावधानी?

जिन लोगों को डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, या खाने-पीने से जुड़ी कोई खास समस्या है, उन्हें अपनी डाइट में अंडे शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button