ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Eye Care Tips: ये आठ आंखों की रोशनी बढ़ाने में करती हैं मदद, जान लीजिए

Eye Care Tips: आज के समय में आंखों (Eyes) की देखभाल बेहद जरूरी हो गया है. घंटों मोबाइल, लैपटॉप और टीवी देखने की आदत ने आंखों पर दबाव बढ़ जाता है. कई लोगों को आंखों में जलन (Jalan), सूखापन (Dryness) और धुंधला (Blurry) दिखने जैसी समस्याएं होने लगी हैं. आमतौर पर लोग मानते हैं कि आंखों की रोशनी (Eyesight) के लिए सिर्फ गाजर ही काफी है, लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि कई और फूड्स भी हैं जो आंखों को अंदर से मजबूत बनाते हैं. अगर आप अपनी नजर को लंबे समय तक हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इन चीजों को अपनी डाइट (Diet) में शामिल करना फायदेमंद हो सकता है.

ये 8 चीज़ें आंखों की रोशनी बढ़ाने में करती हैं मदद- (8 Things That Improves Eyesight Other Than Carrot)

  • शकरकंद- (Sweet Potato): शकरकंद विटामिन A (Vitamin A) से भरपूर होता है. यह आंखों की रोशनी बनाए रखने और कॉर्निया (Cornea) को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसमें मौजूद पोषक तत्व (Nutrients) आंखों को डैमेज से बचाते हैं.

  • हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables): पालक, मेथी और केल जैसी सब्जियों में ल्यूटिन (Lutein) और ज़ीएक्सैंथिन (Zeaxanthin) होते हैं. ये आंखों की रेटिना की सुरक्षा करते हैं और उम्र के साथ नजर कमजोर होने की समस्या को कम कर सकते हैं.

  • अंडे (Eggs): अंडों में भी आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्व होते हैं. ये आंखों की मांसपेशियों (muscles) को मजबूत बनाते हैं और विजन (Vision) को बेहतर बनाए रखते हैं.

  • जिंक वाले फूड्स (Zinc Foods): जिंक आंखों की सेहत के लिए बहुत जरूरी माना जाता है. यह आंखों की कोशिकाओं (Cells) को सुरक्षित रखने में मदद करता है. इसके लिए आप दाल (Pulses), बीन्स (Beans) और नट्स (Nuts) को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

  • बादाम (Almonds): बादाम विटामिन E (Vitamin E) का अच्छा स्रोत हैं. यह आंखों की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स (Free Radicals) से होने वाले नुकसान से बचाता है और आंखों को हेल्दी बनाए रखता है.

  • ओमेगा-3 से भरपूर मछली (Fish): मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड (Omega-3 Fatty Acid) पाया जाता है, जो आंखों के सूखेपन को कम करता है. यह आंखों को हाइड्रेट (Hydrate) रखने में मदद करता है.

  • पपीता (Papaya): पपीता विटामिन C (Vitamin C) से भरपूर होता है. यह आंखों को मजबूत बनाता है और उम्र के असर को कम करने में मदद करता है.

  • बीन्स और साबुत अनाज (Beans And Grains): बीन्स और साबुत अनाज आंखों के लिए जरूरी पोषक तत्व देते हैं. ये ब्लड शुगर (Blood Sugar) को संतुलित रखते हैं और आंखों की हेल्थ को सपोर्ट करते हैं.

अगर आप अपनी आंखों की रोशनी को लंबे समय तक बनाए रखना चाहते हैं, तो इन फूड्स को अपनी रोज की डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button