ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Skin Itching: होती रहती है तेज खुजली, जानें किस विटामिन की कमी से होता है ये

Skin Itching: कभी-कभी शरीर के किसी अंग पर हल्की खुजली होना सामान्य बात है। कई बार त्वचा पर नमी, पसीना या बहुत अधिक ड्राईनेस के कारण खुजली की समस्या हो जाती है। लेकिन अगर आपको बहुत ज्यादा खुजली रहती है, जिसकी वजह से रात में सोना, एक जगह बैठना या खड़े होना भी मुश्किल हो जाता है। तो समस्या गंभीर है और आपको इसका पता लगाना चाहिए। खुजली सिर्फ त्वचा पर होने वाली बाहरी समस्या नहीं है बल्कि ये शरीर में अंदर से पनपने वाली बीमारी है। खुजली को लोग लिवर से जोड़कर देखते हैं लेकिन कई बार शरीर में खास विटामिन और पोषक तत्वों की कमी होने पर भी खुजली की समस्या होने लगती है।

खुजली किस विटामिन की कमी से होती है? | Skin Itching

शरीर में खुजली होने के अन्य कारण भी हो सकते हैं, लेकिन इसकी एक बड़ी वजह शरीर में विटामिन की कमी भी है। जिन लोगों के शरीर में विटामिन ए की कमी ज्यादा रहती है उन्हें खुजली की समस्या बढ़ सकती है। विटामिन A की कमी होने से त्वचा रूखी और ड्राई हो जाती है, जिससे खुजली होने लगती है। वहीं अगर साथ में विटामिन बी12 भी लो हो रहा है तो खुजली के साथ स्किन पर रैशेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने से भी हाथ-पैरों में खुजली बढ़ जाती है। विटामिन बी3 लो होने से भी खुजली बढ़ती है। विटामिन बी3 को ‘नियासिन’ कहते हैं जिसकी कमी से रैशेज और घाव भी हो जाते हैं। सीधे तौर पर नहीं लेकिन अन्य कारण के साथ मिलकर शरीर में विटामिन ई और विटामिन सी की कमी भी खुजली का कारण बन सकती है।

खुजली होने के अन्य कारण | Skin Itching

अगर आपको बहुत ज्यादा खुजली रहती है तो एक बार डॉक्टर को जरूर दिखाएं। ऐसा लिवर फंक्शन के खराब होने से भी होता है। लिवर में मौजूद बाइल्स कम ज्यादा होने पर भी खुजली की समस्या बढ़ जाती है। कई बार किसी खास चीज से इंफेक्शन होने, किसी चीज से एलर्जी होने पर भी खुजली की समस्या पैदा हो जाती है।

खुजली से तुरंत राहत कैसे पाएं | Skin Itching

  • कैलेमाइन लोशन खुजली में आराम के लिए घर में कैलामाइन लोशन रखें। ज्यादा खुजली होने पर इसे त्वचा पर लगा सकते हैं। कैलामाइन लगाने से त्वचा को ठंडक मिलेगी और खुजली शांत होती है। आप बच्चों को भी इसे लगा सकते हैं।

  • आइस पैक खुजली होने पर आप आइस पैक से सिंकाई भी कर सकते हैं। कई बार ज्यादा खुजलाने के बाद त्वचा लाल हो जाती है और सूजन आने लगती है। ऐसी स्थिति में आइस पैस से राहत मिल सकती है। अगर आइस पैक नहीं है तो बर्फ को कपड़े में लपेटकर खुजली वाली जगह पर लगाएं।

  • तेल लगाएं खुजली शांत करने के लिए आप नारियल का तेल, ईथर के तेल, लैवेंडर, पेपरमिंट, यूकेलिप्टस ऑयल लगा सकते हैं। ये तेल सूजन-रोधी गुणों से भरपूर होते हैं जिससे खुजली शांत होती है। इन तेल को लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है। जिन लोगों को स्किन में जलन या खुजली रहती है उनके लिए ये तेल फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button