Healthy Tips in Hindi: सुबह खाली पेट हल्दी और सोंठ का पानी पीने से क्या होता है?


Healthy Tips in Hindi: भारत में ज्यादातर लोगों की सुबह की शुरुआत एक कप चाय के साथ होती है। लेकिन सुबह खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स सुबह की हेल्दी शुरुआत करने की सलाह देते हैं। ऐसे में सुबह की हेल्दी शुरुआत के लिए आप अपनी डाइट में हल्दी और सोंठ का पानी पी सकते हैं। सुबह खाली पेट हल्दी और सोंठ का पानी पीना आयुर्वेद में एक औषधि की तरह माना गया है। यह साधारण सा दिखने वाला ड्रिंक आपके शरीर के लिए एक पावरहाउस की तरह काम करता है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और सोंठ में पाया जाने वाला जिंजरॉल जब एक साथ मिलते हैं, तो इनके औषधीय गुण दोगुने हो जाते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं सुबह खाली पेट हल्दी और सोंठ का पानी पीने से क्या क्या फायदे होते हैं।
-
पाचन तंत्र के लिए (Healthy Tips in Hindi): सुबह खाली पेट इस पानी को पीने से आपके पेट के डाइजेस्टिव एंजाइम्स सक्रिय हो जाते हैं। सोंठ पेट की गैस, ब्लोटिंग और अपच की समस्या को जड़ से खत्म करती है। वहीं हल्दी आंतों की सूजन को कम कर मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है, जिससे जो भी आप खाते हैं, वह आसानी से पच जाता है।
-
जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत (Healthy Tips in Hindi): हल्दी और सोंठ दोनों ही अपने एंटी-एंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाने जाते हैं। अगर आपको सुबह उठते ही हाथों-पैरों या जोड़ों में जकड़न और दर्द महसूस होता है, तो यह पानी आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। यह गठिया के लक्षणों को कम करने में बेहद मददगार है।
-
इम्यूनिटी होती है मजबूत (Healthy Tips in Hindi): बदलते मौसम में बार-बार सर्दी, खांसी या फ्लू का खतरा बढ़ जाता है। यह बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक है। दोनों मसालों में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और संक्रमण से लड़ते हैं।
-
वजन घटाने में मददगार (Healthy Tips in Hindi): अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो यह पानी आपके मेटाबॉलिक रेट को बढ़ा देता है। सोंठ शरीर में जमा जिद्दी फैट को बर्न करने में मदद करती है और हल्दी खून को साफ कर टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
इसे बनाने का सही तरीका | Healthy Tips in Hindi
इसे तैयार करने के लिए 1 गिलास पानी, एक चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर और एक चौथाई चम्मच सोंठ पाउडर लें। पानी को गुनगुना करें, उसमें हल्दी और सोंठ मिलाएं। थोड़ा स्वाद बदलने के लिए आप इसमें आधा चम्मच शहद या नींबू का रस भी मिला सकते हैं। इसे घूंट-घूंट करके चाय की तरह पिएं।





