ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Summer Health Tips: पेट की जलन से हैं परेशान? ट्राई करें ये और पायें समाधान

Summer Health Tips: गर्मी के मौसम में पेट और सीने में जलन, एसिडिटी, बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। तेज गर्मी और बदलती दिनचर्या का असर सीधे हमारी सेहत पर पड़ता है, जिससे शरीर जल्दी थकने लगता है। ऐसे समय में खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। सही आदतें अपनाकर और शरीर को संतुलित रखकर इन परेशानियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। घरेलू उपाय और हेल्दी दिनचर्या गर्मियों में शरीर को आराम देने के साथ-साथ सेहतमंद बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आइए इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी देंगे।

गर्मी में पेट और सीने में जलन क्यों होती है? | Summer Health Tips

शरीर में पानी की कमी: ज्यादा मसालेदार और तला भोजन, खाली पेट रहना, तेज धूप और गर्म वातावरण, तनाव और अनियमित दिनचर्या

ऐसे पाएं जलन से राहत? | Summer Health Tips

  • फ्रिज के पानी की जगह मटके का पानी पिएं: मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है और शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव नहीं डालता और एसिडिटी, गैस व पेट की जलन को कम करने में सहायक होता है। बहुत ज्यादा ठंडा पानी अचानक पेट पर असर डाल सकता है, इसलिए गर्मियों में मटके का पानी बेहतर विकल्प माना जाता है।

  • ठंडा दूध पिएं: दूध में मौजूद कैल्शियम पेट में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को नियंत्रित करने में मदद करता है। बिना चीनी वाला ठंडा दूध सीने की जलन और एसिडिटी से तुरंत राहत देने में सहायक हो सकता है। हालांकि जिन लोगों को लैक्टोज की समस्या हो, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

  •  केला पेट को ठंडक देता है: केला एक प्राकृतिक एंटासिड की तरह काम करता है। इसमें फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की जलन कम करता है। खाली पेट या सुबह केला खाने से पेट लंबे समय तक शांत रहता है।

  • छाछ और दही शरीर को हाइड्रेट रखते हैं: छाछ और दही शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया प्रदान करते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। छाछ में भुना जीरा और काला नमक मिलाकर पीने से गैस और एसिडिटी में आराम मिलता है।

  • पुदीना और सौंफ का सेवन फायदेमंद होता है: पुदीना पेट को ठंडक देता है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। वहीं सौंफ गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या कम करने में मदद करती है। खाने के बाद सौंफ चबाने या पुदीने का शरबत पीने से राहत मिल सकती है।

  • नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पिएं: नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इसमें काला नमक मिलाने से इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है और गर्मी में होने वाली थकान व बेचैनी कम होती है।

  • दिनभर पर्याप्त पानी पिएं: गर्मी में शरीर से पसीने के रूप में काफी पानी निकल जाता है। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, कमजोरी और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना जरूरी है ताकि शरीर ठंडा और हाइड्रेटेड बना रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button